Virat Kohli: भारत वर्सेज साउथ अफ्रीका के मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) के शतक ने फैंस का दिल जीत लिया है. जन्मदिन के मौके पर शतक लगाकर विराट एक बार फिर से सभी के किंग कोहली बन गए हैं. वहीं मैच के दौरान विराट काफी मस्ती के मूड में भी दिखे. ऐसे में फील्डिंग के दौरान विराट को पत्नी अनुष्का शर्मा के गाने पर डांस करता देखकर फैंस भी हैरान रह गए.
विराट ने दोहराया अनुष्का का सिग्नेचर स्टेप
मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए विराट का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात के गाने मैं तो ऐवईं ऐवईं लुट गया का सिग्नेचर स्टेप करते नजर आए. मैदान में खड़े विराट अचानक अपने हाथों को घुमाते हुए नाचने लगे. विराट को मस्ती के मूड में देखकर दर्शकों का उत्साह भी दोगुना हो गया.

शाहरुख खान को किया कॉपी
जन्मदिन पर इतिहास रचने वाले किंग कोहली ने सिर्फ अनुष्का ही नहीं बल्कि किंग खान यानी शाहरुख खान के गाने की भी नकल की. फिल्म जवान के सुपरहिट सॉन्ग छलैया का सिग्नेचर स्टेप करते हुए कोहली शाहरुख को कॉपी करने की कोशिश कर रहे थे.
Kohli dancing to Anushka’s movie song. Entertained while batting, then kept crowd engaged throughout the fielding innings. #KingKohli #INDvRSA pic.twitter.com/wWxVzXxQfU
— Abhishek Kamal (@iamkamal18) November 5, 2023
अनुष्का का रिएक्शन
रविवार को मैच के दौरान जहां अनुष्का शर्मा का डांस स्टेप करके कोहली ने पत्नी को याद किया. तो वहीं अनुष्का भी पति को प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाई. ऐसे में विराट कोहली के शतक पूरा करने वाला वीडियो पोस्ट करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, अपने जन्मदिन पर खुद को तोहफा दे दिया. साथ ही अनुष्का ने दिल वाला इमोजी भी लगाया है.
ये भी पढ़ें –एडवांस बुकिंग के पहले दिन टाइगर 3 ने तोड़ा गदर 2 को रिकॉर्ड, शाहरुख की फिल्मों को नहीं पछाड़ पाए सलमान





