Cricket: 5 अक्टबर से देश में क्रिकेट (Cricket) वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है. वहीं 8 अक्टूबर को इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया के बीच में शानदार पारी देखने को मिली थी. वर्ल्डकप के पहले ही मैच में भारतीय टीम के बेहतरीन प्रदर्शन ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है. हालांकि टीम को जीत दिलाने के बावजूद विराट कोहली और के.एल.राहुल शतक लगाने से चूक गए थे. मगर क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में मशहूर कई खिलाड़ियों ने आजतक वनडे मैचों में एक भी शतक नहीं लगाया है.

हीथ स्ट्रीक
जिम्बॉब्बे के खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक ने वनडे मैचों में कई बार शानदार परफॉर्मेंस दी है. हीथ ने वनडे मैचों में 2943 रन बनाए हैं. मगर इसके बावजूद हीथ के नाम आज तक कभी कोई शतक नहीं है.
एंड्यू जोनस
न्यूजीलैंड के मशहूर प्लेयर जोनस ने भी वनडे मैचों में 2784 रनों की शानदार पारी खेली है. मगर जोनस भी वनडे मैच में कभी कोई शतक नहीं लगा पाए हैं.

मोइन खान
पाकिस्तान के टॉप प्लेयर्स में शुमार मोइन खान ने वनडे मैचों में 3266 रनों का रिकॉर्ड कायम किया है. हालांकि मोइन ने वनडे में कभी कोई शतक नहीं लगाया है.
ग्राहम थोर्प
इंग्लैंड के बेहतरीन खिलाड़ी ग्राहम थोर्प ने वनडे मैचों में 2380 रन बनाए हैं. वहीं ग्राहम ने भी अपने करियर में अभी तक कोई शतक नहीं मारा है.

रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा का नाम टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार है. वहीं वनडे में जडेजा ने 2636 रनों की शानदार पारी खेली है. मगर जडेजा ने वनडे मैच में कभी शतक नहीं मारा है.
मिस्बाह उल हक
पाकिस्तान के टॉप बल्लेबाजों में शुमार मिस्बाह उल हक ने वनडे में कुल 5122 रन बनाए हैं. मगर इसके बावजूद मिसबाह वनडे में शतक लगाने से अभी काफी दूर हैं.

वसीम अकरम
पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज वसीम अकरम पिच पर विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं वनडे मैच में वसीम ने 3717 रन भी बनाए हैं. मगर वसीम ने किसी भी वनडे में एक भी शतक नहीं जड़ा है.
ये भी पढ़ें – OMG! ‘मोदी भक्त’ बोलने पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा – ‘कांग्रेस के दौर में…’



