Tiger 3: बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) जल्दी ही रिलीज होने वाली है. सलमान खान और कैटरीना कैफ के फैंस बेहद बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना लॉन्च किया गया था. जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है. ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी डबल हो गई है.
एडवांस बुकिंग की तारीख
टाइगर फ्रेंचाइजी के कई सारे फैंस टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं कई लोग फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना चाहते हैं. ऐसे में दर्शकों के इंतजार पर ब्रेक लगाते हुए मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की तारीख सामने रख दी है. खबरों की मानें तो 5 नवंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो जाएगी. वहीं 9 दिन बाद 12 नवंबर को टाइगर 3 दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी.

किंग खान देंगे सरप्राइज
सलमान और कैटरीना स्टारर फिल्म में किंग खान के फैंस को भी बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. दरअसल टाइगर 3 के साथ शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का ट्रेलर भी रिलीज हो सकता है. खबरों के अनुसार, शाहरुख ने आदित्य चोपड़ा और सलमान खान के साथ मिलकर डंकी का ट्रेलर टाइगर 3 से अटैच करवा दिया है. ऐसे में टाइगर 3 देखने वाले दर्शकों को डंकी की झलक भी देखने को मिलेगी. यही नहीं टाइगर 3 में भी शाहरुख खान का छोटा सा कैमियो मौजूद है. इस फिल्म में किंग खान पठान के रुप में एंट्री लेते नजर आएंगे.

टाइगर 3 की स्टार कास्ट
YRF के स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म टाइगर 3 लगभग 155 मिनट यानी 2 घंटे 35 मिनट की होगी. वहीं मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 से पहले जरुर देखें सलमान खान की ये फिल्में, स्वैग और टशन से भरपूर अदाकारी के हो जाएंगे दिवाने





