Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan)अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. ये फिल्म अगले महीने दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. वहीं हाल ही में फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के बीच में तहलका मचा दिया है. ऐसे में कई लोग टाइगर 3 देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. हालांकि टाइगर 3 देखने के पहले भाईजान की कुछ फिल्में देखकर आप उनकी अदाकारी के मरीद हो जाएंगे.

टाइगर फ्रेंचाइजी
टाइगर 3 की कहानी समझने के लिए आपको इसके पहले दो पार्ट्स जरुर देख लेने चाहिए. बता दें कि, यशराज बैनर्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म एक था टाइगर साल 2011 में रिलीज हुई थी. वहीं फिल्म ने लगभग 200 करोड़ तक की कमाई की थी. जिसके बाद टाइगर जिंदा है रिलीज की गई. इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर 350 करोड़ का कलेक्शन किया था.

सुल्तान
सलमान खान की ब्लॉक बस्टर मूवी सुल्तान की फैन फॉलोइंग आज भी कायम है. इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे. फिल्म के गानों से लेकर सलमान और अनुष्का की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है.

बजरंगी भाईजान
सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में बजरंगी भाईजान का नाम भी शामिल है. फिल्म में सलमान ने हनुमान भक्त का पवन चतुर्वेदी का रोल अदा किया है. वहीं करीना कपूर सलमान के अपोसिट नजर आई हैं. फिल्म में सलमान मुन्नी को छोड़ने पाकिस्तान जाते हैं. फिल्म का यूनीक कॉन्सेप्ट लोगों को काफी पसंद आया था और फिल्म ने 320 करोड़ की शानदार कमाई की थी.

दबंग फ्रेंचाइजी
सलमान खान की टॉप फ्रेंचाइजी में दबंग का नाम भी शुमार है. दबंग, दबंग 2 और दबंग 3 ने पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. इस फिल्म में सलमान खान इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे के रोल में नजर आए हैं. वहीं सलमान के अपोसिट अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट किया गया है.

बॉडीगार्ड
सलमान खान और करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म बॉडीगार्ड को भी दबंग खान की बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है. नाम के अनुसार फिल्म में सलमान ने बॉडीगार्ड का रोल निभाया है. वहीं फिल्म की कहानी और गाने भी बेहतरीन हैं.



