
लीजेंड्स लीग 2024 में साउदर्न सुपरस्टार्स ने गुजरात ग्रेट्स को हराते हुए अपनी जीत दर्ज कर ली है। साउदर्न सुपरस्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात की टीम नौ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी।
LLC: चतुरंगा डी सिल्वा की महत्वपूर्ण पारी और पवन नेगी के किफायती गेंदबाजी स्पेल ने साउदर्न सुपरस्टार्स को लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 में उनकी पहली जीत दर्ज करने में मदद की। उन्होंने सोमवार को जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में गुजरात ग्रेट्स को 26 रन से हराया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे, पार्थिव पटेल और मार्टिन गप्टिल ने साउदर्न सुपरस्टार्स के लिए पारी की शुरुआत की। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े, इसके बाद पार्थिव पटेल 9 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। गप्टिल के साथ हेमिल्टन मसाकाद्जा क्रीज पर आए। गप्टिल ने 27 गेंदों में 22 रन बनाए। मसाकाद्जा ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 19 गेंदों में 18 रन बनाए।
डिसिल्वा की फिफ्टी से स्कोर 144
चतुरंगा डी सिल्वा ने 28 गेंदों में नाबाद 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे उनकी टीम ने 20 ओवर में 144/9 का स्कोर खड़ा किया। गुजरात ग्रेट्स के लिए, माणन शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 6/17 के आंकड़े हासिल किए। लियाम प्लंकेट और सीकुगे प्रसन्न ने एक-एक विकेट लिया।
#ShikharDhawan showing how it's done 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2024
Despite wickets falling the skipper is still at the crease determined to win it for his team ♥️#LLConStar 👉🏻 Southern Super Stars 🆚 Gujarat Greats | LIVE NOW on SS 1 Hindi, SS 2, SS 1 Tamil, SS1 Kannada, SS1 Telugu pic.twitter.com/rBZrM9rWtF
बेकार गए धवन के 52 रन
145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मोर्ने वैन वाईक और कप्तान शिखर धवन ने गुजरात ग्रेट्स के लिए पारी की शुरुआत की। वैन वाईक ने 19 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि शिखर धवन ने 48 गेंदों में 52 रन बनाए। माणन शर्मा ने 4 गेंदों में 10 रन जोड़े। लेंडल सिमंस (7) और मोहम्मद कैफ (5) ने कुछ खास योगदान नहीं दिया और जल्दी आउट हो गए।
After putting up a total of 144 on the board on a tricky pitch, #DineshKarthik's #SouthernSuperStars defeated #ShikharDhawan's #GujaratGreats by 26 runs, courtesy #PawanNegi's exceptional spell under pressure! 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 23, 2024
Next up in #LLConStar 👉🏻 #ColinDeGrandhomme's #IndiaCapitals 🆚… pic.twitter.com/eCfBDL5c3j
धोनी का चेला पवन नेगी
इम्पैक्ट प्लेयर यशपाल सिंह ने केवल 12 गेंदों में 5 रन बनाए। उनकी टीम 20 ओवर में सिर्फ 118/9 का स्कोर ही बना सकी। आईपीएल में धोनी की खोज माने जाने वाले पवन नेगी गुजरात ग्रेट्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 3/13 के आंकड़े हासिल किए। अब्दुर रजाक ने 4 ओवर में 2/28 लिए। चतुरंगा डी सिल्वा और केदार जाधव ने पारी में एक-एक विकेट लिया।




