IND vs AUS Final: ICC वर्ल्डकप 2023 में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है. विश्वकप में लगातार 10 बार जीत हासिल करके भारत फाइनल्स में पहुंच चुका है. ऐसे में रविवार को भारत की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Final) से होने जा रही है. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्वकप के फाइनल मैच पर भविष्यवाणी की है. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने भी टीम इंडिया को हराने के लिए पुख्ता रणनीति बनानी शुरु कर दी है.

सौरव गांगुली का बयान
बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली का मानना है कि, भारतीय टीम फुल फॉर्म में है. ऐसे में टीम इंडिया को हराना मुश्किल होगा. मगर ऑस्ट्रेलिया को भी कम आंकना सबसे बड़ी चूक होगी. इसलिए फाइनल में मुकाबले की टक्कर देखने को मिलेगी. सौरव गांगुली ने कहा – टीम इंडिया इस दौरान ध्वस्त करने वाली टीम के रुप में दिखाई दे रही है. ऐसे में अगर भारतीय टीम विश्व कप के ग्रुप चरण के मैचों और सेमीफाइनल की तरह फाइनल खेलेगी तो उसे रोकना मुश्किल होगा. ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत टीम है. इसलिए अहमदाबाद में शानदार फाइनल की आस है.

ऑस्ट्रेलिया की स्ट्रैटजी
टीम इंडिया इस दौरान फुल फॉर्म में है. टीम के सभी खिलाड़ी बेस्ट परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं फाइनल मुकाबला होम ग्राउंड में होने के चलते टीम इंडिया का हौंसला भी बुलंद हो गया है. ऐसे में भारतीय टीम को हराना ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल साबित होगा. जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने पहले से रणनीति बनानी शुरु कर दी है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवु का कहना है कि, वर्तमान में भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी कमजोर नजर नहीं आ रहा है. लेकिन विश्व कप के ग्रुप चरण में मिली हार से सीख लेकर हम भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को झकझोरने की कोशिश करेंगे. जोश के बयान से साफ है कि ऑस्ट्रेलिया का टारगेट टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज होंगे. ऐसे में मुकाबला वाकई टक्कर का होने वाला है.

विश्व कप 2023 फाइनल
बता दें कि, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच 19 नवंबर रविवार के दिन गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं 20 साल बाद दोनों टीमें एक-साथ फाइनल में पहुंची हैं. इससे पहले 2003 के विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर देखने को मिली थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.





