
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में 8 विकेट से हराकर जीता। वहीं जब ट्रॉफी कलेक्ट कर अपनी टीम के साथ जश्न मनाने की बारी आई। तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने गजब सेलिब्रेशन किया।
IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रविवार 26 मई को चेन्नई में हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराकर 10 साल बाद आईपीएल का खिताब तीसरी बार जीत लिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 2024 के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया और एक दशक बाद खिताब जीतकर फैंस को खुश कर दिया। अय्यर, जिन्होंने पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को उनके पहले फाइनल में पहुँचाया था, उन्होंने जश्न में फुटबॉल का तड़का लगाया। उन्होंने लियोनेल मेस्सी के फीफा विश्व कप के जश्न की नकल की।
अय्यर ने की लियोनेल मेस्सी के सेलिब्रेशन की नकल
जब अय्यर को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह से ट्रॉफी मिली, तो वे धीरे-धीरे अपने साथियों की तरफ चलने लगे और उन्हें थोड़ा रुकने का इशारा किया। जल्द ही KKR के खिलाड़ियों को अंदाजा हो गया और वे अय्यर से थोड़ा दूर चले गए। अय्यर ने थोड़ी दूरी तय करने के बाद ट्रॉफी उठाई, उनके साथ सबसे आगे सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा थे।
Skipper Shreyas Iyer recreated Lionel Messi's World Cup celebrations🏆
— CricTracker (@Cricketracker) May 27, 2024
Moments to cherish for a lifetime💜 pic.twitter.com/eNP2ic1gVk
2022 में जब दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप जीता था। तो मेस्सी ठीक इसी तरह अपनी टीम के पास धीर-धीरे ट्रॉफी लेकर गए थे।
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦! 🏆
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2024
BCCI President Roger Binny and BCCI Honorary Secretary @JayShah present the #TATAIPL Trophy to Kolkata Knight Riders Captain Shreyas Iyer 👏👏 #Final | #TheFinalCall | @KKRiders | @ShreyasIyer15 pic.twitter.com/MhVfZ6dPxk
खराब वक्त के बाद चमके अय्यर
श्रेयस अय्यर के लिए तीन महीने में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्हें खराब फॉर्म के चलते भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी पीठ में बार-बार परेशानी हो रही थी। साथ ही इस बार बीसीसीआई ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं दिया। हालांकि इसके बाद अय्यर ने रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में मुंबई को 42वां खिताब दिलाने में मदद की। इसके बाद वह आईपीएल में आए और यहां भी छा गए। नाइट राइडर्स ने आखिरी बार एक महीने पहले 26 अप्रैल को मैच गंवाया था और उसके बाद से उन्होंने खेले गए आठ में से छह गेम जीते हैं, जबकि दो बार बारिश के कारण मैच रद्द हो गए।




