चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. दोनों ही टीमें ट्रॉफी के लिए जान लगा देंगी.
IPL 2024 FINAL: रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए मंच तैयार है. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. फाइनल से पहले श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस समुद्र किनारे फोटो शूट के लिए गए. दोनों ऑटो से वहां तक गए. दोनें के बीच मजेदार बातचीत हुई. दोनों कप्तानों ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ कई फोटोशूट कराए. इसमें मरीना बीच की यात्रा और एक ऑटो की सवारी शामिल थी. कुछ मजेदार पल भी आए. श्रेयस ने अपने युवा दिनों के दौरान ऑटोरिक्शा की सवारी करने के बारे में बात की.
अय्यर ने 20 करोड़ बताया ऑटो का किराया
इसी बातचीत के क्रम में श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस के 20.5 करोड़ रुपये की कीमत पर कटाक्ष भी किया. जब कमिंस ने श्रेयस अय्यर से ऑटो के किराए के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा 20 करोड़. इस टिप्पणी के बाद दोनों खिलाड़ी हंसने लगे. यह पैट कमिंस के 20.5 करोड़ रुपये कीमत पर कही गई बात थी. इसी कीमत पर सनराइजर्स ने आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को अपनी टीम में शामिल किया था. श्रेयस ने उनसे 2014 में आईपीएल जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा होने के बारे में भी पूछा.
Pat Cummins and Shreyas Iyer in the Tuk-Tuk. 😂👏pic.twitter.com/lrdKXak2th
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया। मैच में केकेआर का हर दांव सही बैठा। केकेआर के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप हुए और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। हैदराबाद ने केकेआर को जीतने के लिए 114 रनों का टारगेट दिया, जिसे केकेआर ने आसानी से हासिल कर लिया।





