Shehnaaz Gill Birthday: ‘बिग बॉस 13’ में अपनी क्यूट हरकतों से सबका दिल जीतने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आए दिन किसी न किसी कारण लाइमलाइट में रहती हैं। शहनाज का करियर इस समय पीक पर है, वह बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। वहीं, आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में, शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह केक काटती नजर आ रही हैं।

शहनाज गिल ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
दरअसल, शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम, फैमिली और दोस्तों के साथ एक होटल के सुइट में केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस सेलिब्रेशन में एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज प्रिंडेड सलवार-कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, उनके पास मौजूद लोग उनके लिए हैप्पी बर्थडे टू यू शहनाज गाते नजर आ रहे हैं और शहनाज भी नाचते हुए अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill Angry Video: शहनाज गिल को आया गुस्सा, पैपराजी को चुप रहने की दी सलाह
View this post on Instagram
जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज
शहनाज जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा, वह साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी अहम रोल में दिखाई देंगे। ये भी पढ़ें: शहनाज़ गिल ने व्हाइट स्वेटर में कराया फ़ोटोशूट, नो मेकअप लुक में भी लोगों का दिल जीता



