Shehnaaz Gill Photos: शहनाज गिल कभी पंजाबी गलियों को क्वीन हुआ करती थी। लेकिन आज वो नेशनल फेम बन करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। इस सफर की शुरूवात बिग बॉस सीजन 13 के विनर बनने के बाद से शुरू हुई। यूं कहें बिग बॉस शहनाज के लाइफ का वो टर्निंग प्वाइंट रहा जिसने उन्हें नाम, पैसा, शोहरत, प्यार सबकुछ दिया। बिग बॉस फेम शहनाज गिल ने शो में भी लोगों का दिल जीता था और आज भी उनका ये मुकाम कायम है। हाल ही में शहनाज गिल ने एक बहुत ही क्यूट फ़ोटोशूट कराया है। जिसे जो भी देख रहा उनके हुस्न का कायल हो जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड कर रहा है।
डब्बू रत्नानी के लिए कराया फ़ोटोशूट
हाल ही में शहनाज गिल ने एक फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में शहनाज किसी परी की तरह लग रही हैं। उनके मोहक अंदाज और पोजेस ने फोटोज को और भी खूबसूरत बना दिया है।

शहनाज ने इस फोटोशूट में एक व्हाइट स्वेटर पहना हुआ है और बालों को खुला रखा है। साथ ही उन्होंने इस फोटोशूट के लिए नो मेकअप लुक को कैरी किया है। आपको बता दें ये पहला मौका नहीं है जब शहनाज ने डब्बू रत्नानी के लिए फ़ोटोशूट कराया है। इन फोटोज को शहनाज ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की हैं। उनके सिंपल लेकिन क्यूट अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

फोटोज में शहनाज ने कभी मस्ती भरे पोज दिए हैं तो कभी मुस्कुराते हुए। एक तस्वीर में तो शहनाज ने खयालों में खोए हुए कपल डांस करते हुए पोज दिया है।

फैंस ने इन तस्वीरों को देखकर भर भर के तारीफें की हैं। किसी ने एंजल कहा तो किसी ने क्यूट।
शहनाज गिल का वर्कफ्रंट
शहनाज गिल आज कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। बिग बॉस सीजन 13 से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। उसके बाद से उन्होंने अपने नाम तरक्की की मिसालें लिख दी हैं। बात करें शहनाज की फिल्मों के बारे में तो जल्द ही शहनाज गिल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। आजकल शहनाज गुरु रंधावा के साथ अपनी म्यूजिक एल्बम मूनराइज को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें शहनाज हिंदी फिल्मों के अलावा फैशन शोज भी करती हैं।



