Shehnaaz Gill Angry Video: पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। ‘बिग बॉस 13’ के बाद से ही शहनाज की किस्मत चमक गई। वह बॉलीवुड में फिल्मों के अलावा शहनाज इन दिनों अपना शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ भी होस्ट कर रही हैं। हाल ही में, शहनाज गिल अपने शो के सेट पर पैपराजी के ऊपर भड़कती दिखाई दीं।

पैपराजी पर भड़कीं शहनाज गिल
शहनाज गिल यूं तो काफी नटखट और चुलबुली अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कई बार उन्हें पैपराजी पर भी भड़कते हुए देखा गया है। हाल ही में, एक बार इसका नजारा देखने को मिला। दरअसल हुआ यूं कि जब शहनाज मीडिया संग बातचीत कर रही थीं, तभी कोई बार-बार ‘शहनाज शहनाज’ कहकर उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था। ये सुनकर शहनाज थोड़ी इरिटेट हो जाती हैं और वह उन्हें पहले चुप रहने के लिए कहती हैं। फिर वह कहती हैं कि अगर कोई बोल रहा है, तो बीच में टोकना अपमान की बात है। फिर वह किसी से उस शख्स को चुप रहने के लिए कहती हैं और अपना इंटरव्यू देना जारी रखती हैं।
View this post on Instagram
शहनाज गिल के शो में आईं पहली फीमेल स्टार
शहनाज गिल ने कुछ समय पहले ही अपना चैट शो शुरू किया है। इसमें अभी तक राजकुमार राव (Rajkummar Rao), आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) जैसे सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। साल 2023 का पहला शो शहनाज फीमेल स्टार के साथ शुरू करेंगी। शो में रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी। हाल ही में, शहनाज गिल ने रकुल प्रीत सिंह के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रकुल नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं, वहीं शहनाज भी ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लू ब्लेजर में स्टनिंग दिख रही हैं।



