Shah Rukh Khan Pathaan Box office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ कल यानी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहरुख की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। तो आइए जानते हैं ‘पठान’ ने अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है?

पहले दिन ‘पठान’ ने मचाया धमाल
यशराज के बैनर तले बनी ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन यह साबित कर दिया कि यह कमाल की है। आमजन से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे इस फिल्म को देखने पहुंचे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग में ‘पठान’ ने जमकर कमाई की थी। वहीं, रिपोर्ट सामने आई है कि शाहरुख और दीपिका की ‘पठान’ ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 51-52 करोड़ के बीच रोकॉर्डतोड़ कमाई की है। इस बात में कोई शक नहीं है कि शाहरुख ने 5 साल बाद कमाल का कमबैक किया है। यह भी पढ़ें: Pathaan से नहीं हटी दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी, गाने को लेकर हुआ था बहुत विवाद
‘पठान’ के शो रहे हाउसफुल
‘पठान’ की रिलीज के पहले दिन ही सिनेमाघरों में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली थी, जिससे यह तो साफ था कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ के ज्यादातर सभी शो हाउसफुल थे। हर कोई फिल्म की जमकर तारीफ कर रहा है। वहीं, अब आज यानी 26 जनवरी 2023 को ‘पठान’ छुट्टी का जमकर फायदा उठाएगी। उम्मीद तो यही है कि आज भी ‘पठान’ जमकर कमाई करने वाली है। यह भी पढ़ें: Pathaan: Shah Rukh Khan की फिल्म पठान में Salmaan khan की धांसू एंट्री, फैंस बोले –”फुल तबाही है भाई”



