Pathaan: आखिर लंबे समय से पठान मूवी का इंतजार करने वाले फैंस को मिली खुशी। शाहरुख़ ख़ान लगभग 4 साल बाद बड़े परदे पर नजर आए हैं। उन्हें देखकर फैंस में काफी उत्साह है। पठान मूवी की बात करें तो अबतक के मिले रिव्यू में ये साफ हो गया है की शाहरुख़ खान ने अपने फैंस से को वादा किया था उसपे वो पूरी तरह से खरे उतरे हैं। इस फिल्म में पहले से ही चर्चा थी। सलमान खान के कैमियो रोल को लेकर। लेकिन फिल्म में सलमान खान की इतनी धांसू एंट्री देखकर दर्शकों की तालियां और सीटियां रुक ही नहीं रही थी। फिल्म में सलमान टाइगर के रोल में हैं जो पठान यानी शाहरुख़ ख़ान को रशियन माफिया से बचाने के लिए आते हैं। सलमान का स्क्रीन टाइम केवल 15 मिनट का है लेकिन फुल पैसा वसूल है।

सलमान की ‘टाइगर’ एंट्री
फिल्म में दिखाया गया है की सलमान खान हेलीकॉप्टर से आते हैं वहीं उनके हाथ में गन्स भी हैं। बताते चलें दर्शक इस नजारे को बस देखते ही रह गए। फैंस अपनी सीटियों और तालियों से टाइगर का स्वागत भी किया। इस एक सीन को इंडियन सिनेमा का सबसे बेहतरीन सीन कहा गया जहां सलमान खान और शाहरुख़ ख़ान एक साथ नजर आ रहे हैं। फैंस ने बताया की पठान एक बेहतरीन फिल्म है। उन्होंने कहा की शाहरुख़ खान ने अपने फैंस से को प्रोमिस किया था ट्रेलर पर उसे उन्होंने निभाया है। बताते चलें की शाहरुख़ ख़ान ने ट्रेलर पर कहा था की “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि ये एक हसीन सफर होने वाला है।”

आदित्य चोपड़ा जल्द ही लायेंगे पठान–टाईगर जोड़ी को एक साथ
पठान मूवी में टाइगर की एंट्री से लोगों का उत्साह देखकर आदित्य चोपड़ा ने तय किया है की जल्दी ही इन दोनो को एक साथ लाने का काम भी किया जायेगा। इस खबर के साथ ही फैंस को फिर मिलेगा इंटरटेनमेंट का डबल डोज। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य चोपड़ा प्लान कर रहे हैं टाइगर और पठान को एक साथ लाकर मूवी बनाने की। क्योंकि आदित्य चोपड़ा जानते हैं की इंडस्ट्री के इन दो सुपरस्टार को बड़े परदे पर एक साथ देखना कितना सुनहरा अनुभव होगा। खैर फैंस को अभी के लिए पठान में सलमान का 15 मिनट के कॉम्बो से ही काम चलाना पड़ेगा।



