Pathaan Controversy: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त कमाई कर ली थी। फिल्म को जितना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है उतना ही ज्यादा विवाद इस फिल्म को लेकर हुआ था। दरअसल, इस फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर काफी विवाद हुआ था।

नहीं हटी फिल्म से भगवा बिकिनी

बढ़ते विवाद को देखते हुए सीबीएफसी ने मेकर्स से फिल्म में एडिटिंग करके फिर से फिल्म सबमिट करने के लिए कहा था। हालांकि, अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो पता चला है कि गाने से इस सीन को नहीं हटाया गया है। दरअसल, फाइनल कट में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को नहीं हटाया गया और सेंसर बोर्ड ने इसे पास कर दिया। हालांकि, गाने ‘बेशर्म रंग’ में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।
‘पठान ‘को लेकर खूब मचा था बवाल
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान ने रिलीज होने से पहले विवाद की मार और विरोध प्रदर्शन सहा था। लोगों में इतना रोष था की शाहरुख़ ख़ान के पुतले और फिल्म के पोस्टर तक जला डाले थे। लेकिन फैंस ने एक बार फिर साबित कर दिया की शाहरुख़ खान की फिल्म पठान का वो कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अबतक की मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने साढ़े पांच लाख से ज्यादा टिकट बेच डाले हैं। फिल्म ने अबतक कुल मिलाकर पहले दिन में ही 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।



