Dunki: शाहरुख खान की साल की तीसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमनी ईरानी भी शामिल हैं. फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज हुआ था और दर्शकों ने इसे खूब सराहा था. इसके अलावा फिल्म का म्यूजिक भी इंटरनेट पर छाया हुआ है. वहीं SRK ने अपने रोमांटिक ट्रैक ‘ओ माही ओ माही’ की घोषणा के साथ प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को हवा दे दी है. फिल्म का ये गाना आज रिलीज होने वाला है.

शाहरुख खान ने दिखाया प्रोमो
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डंकी के अपकमिंग सॉन्गा का प्रोमो शेयर किया है. जिसमें शाहरुख खान बांहे फैलाए रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. ऑल ब्लैक लुक में शाहरुख बेहद कमाल लग रहे हैं. वहीं रेगिस्तान की रेत पर पीछे बॉम्ब लास्ट हो रहा है. तो आगे शाहरुख उड़ती हुई रेत में अपना आईकॉनिक पोज दे रहे हैं. जिसमें फैंस को सालों बाद रोमांस के बादशाह के रुप में शाहरुख खान का कमबैक देखने को मिल रहा है.
शाहरुख ने लिखा दिल छूने वाला कैप्शन
डंकी के नए गाने ‘ओ माही ओ माही’ का प्रोमो शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा कि, “सब पूछते हैं इसके लिए बता रहा हूं. डंकी का मतलब होता है अपनों से दूर रहना….और जब अपने पास हो तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहना. ओ माही, ओ माही. आज दिन ढलने से पहले इस गाने के साथ प्यार को जरुर महसूस करें.”

फैंस का रिएक्शन
शाहरुख खान की इस पोस्ट पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने लिखा कि, SRK का आईकॉनिक सिग्नेचर स्टेप…बांहे फैलाकर. तो वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा कि, मुझे इंतजार नहीं हो रहा है. वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया कि, डंकी ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी.
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू लीड रोल निभाएंगी. वहीं फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर मुख्य भूमिका अदा करेंगे.





