Dunki: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) की रिलीजिंग की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है. महज 3 दिन बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. वहीं किंग खान भी जोर शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. ऐसे में डंकी का प्रमोशन करने के लिए शाहरुख दुबई पहुंच गए हैं. जहां उन्हें छैया छैया और लुट पुट गया गाने पर डांस करते देखा जा रहा है. शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

छैया छैया पर शाहरुख खान का डांस
रविवार को शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी का प्रमोशन करने दुबई पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक इवेंट में भी हिस्सा लिया. इस दौरान हर तरफ शाहरुख के नाम का शोर सुनाई दे रहा था. वहीं स्टेज पर मौजूद किंग खान ने भी ऑडियन्स का जमकर मनोरंजन किया. इस दौरान शाहरुख खान फिल्म दिल से (1998) के आईकॉनिक गाने चल छैया छैया पर डांस करते नजर आए. उन्होंने गाने के कई स्टेप्स को दोहराया. जिसे देखकर दर्शकों में भी जोश उमड़ आया. शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.
King Khan grooving to Chaiyya Chaiyya is a forever favourite moment for all of us! ❤️🔥 #ShahRukhKhan at Sky 2.0 club in Dubai. #Dunki #DunkiAdvanceBookings #DunkiTakesOverDubai pic.twitter.com/Z8cInaDfWR
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 17, 2023
डंकी के लुट पुट गया पर नाचे शाहरुख
इस इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने डंकी के सुपरहिट सॉन्ग लुट पुट गया पर भी डांस किया. इस दौरान शाहरुख गाने के सिग्नेचर स्टेप्स को फॉलो करते दिखे. जिसे देखकर सामने बैठे ऑडियन्स भी एक्साइटेड हो उठे. वहीं शाहरुख को डांस करता देखकर लोगों ने तालियों और सीटियों की झड़ी लगा दी. वहीं फैंस भी शाहरुख के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं.
King Khan dancing to #LuttPuttGaya is a whole mood ❤️ #ShahRukhKhan #DunkiAdvanceBookings #DunkiTakesOverDubai pic.twitter.com/poSlUxr8Wv
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) December 17, 2023
डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोसिट तापसी पन्नू लीड रोल निभाएंगी. वहीं फिल्म में विक्की कौशल, बोमन ईरानी और विक्रम कोचर अहम भूमिका में नजर आएंगे. पठान और जवान के बाद डंकी शाहरुख खान की साल की तीसरी बड़ी फिल्म होगी.





