देश भर में इन दिनों पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी छाई हुई है। जहां सीमा हैदर सोशल मीडिया स्टार बन चुकी हैं तो वहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल रहते हैं। इसके साथ ही सीमा और सचिन अब फैमिली प्लानिंग भी कर रहे हैं। ये सीमा का पांचवा बच्चा है और सचिन का पहला।
Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अकसर लाइव बातचीत करती रहती हैं। इस दौरान उनके फैंस भी उनसे खूब मजे लेते दिखाई देते हैं। ऐसे ही एक सीमा का वीडियो क्लिप सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा हिंदुस्तान और पाकिस्तान में समानता और असमानता पर बात करती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में सीमा बताती है कि चीजे तो सेम है बस नाम अलग हैं।

https://www.instagram.com/reel/C2uAUSvvM8X/?igsh=MXZmdXFjazFuczRmYg==
इसके साथ ही सीमा बताती है कि कई बार उन्हें कोई चीज समझाने के लिए सचिन को काफी समय लग जाता है। इस दौरान सचिन भी अपनी बात जोड़ते दिखाई देते हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में नेटिजंस चीजे तो सेम है बस नाम अलग हैं वाली बात को डबल मीनिंग तरीके से लेते हुए सीमा को ट्रोल कर रहे हैं और भद्दे भद्दे कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।





