Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. वहीं सलमान इन दिनों फिल्म फर्रे के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्नीहोत्री लीड रोल अदा कर रही हैं. वहीं फिल्म का प्रोडेक्शन में सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस कर रहा है. ऐसे में सलमान इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि इस बीच सलमान ने इंस्टाग्राम पर स्कूल के दिनों के कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं.
कौन था बेस्ट स्टूडेंट
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो का नाम ‘मास्टर्स ऑफ फर्रे’ था. जिसमें सलमान अपने दोनों भाईयों सोहेल खान और अरबाज खान के अलावा फर्रे की स्टार कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं. ऐसे में अलीजेह अपने तीनों मामा से सवाल करती हैं कि, आप तीनों में से स्कूल का बेस्ट स्टूडेंट कौन था. जिसके जवाब में सोहेल और अरबाज ने सलमान की तरफ इशारा किया. वहीं सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप इन दोनों से बेहतर था. जिसके बाद अरबाज ने बाताय कि मैं पढ़ने में ठीक-ठाक था. तो वहीं सोहेल खान ने खुलासा किया कि मैं छठी कक्षा में दो बार फेल हो गया था.

कबूतर से बात करते थे सलमान
इसी इंटरव्यू के दौरान फर्रे एक्टर्स ने तीनों खान ब्रदर्स से सवाल पूछा कि आप लोग दोस्तों से मिलने का प्लान कैसे बनाते थे. जिसके जवाब में अरबाज ने बताया कि हमारे समय में लैंडलाइन नहीं हुआ करती थी. ऐसे में हमें दोस्तों से बात करने के लिए सिक्का लेकर फोन बूथ पर जाना पड़ता था. तो वहीं सलमान ने कहा कि, हम फर्रे लिखकर कबूतर को देते थे. जिसके जरिए हमारी बातें होती थी. उसी कबूतर का इस्तेमाल फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में भी हुआ था. सलमान की बातें सुनकर यूजर्स की हंसी भी नहीं खम रही है.
View this post on Instagram
फर्रे फिल्म
बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म फर्रे की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है. वहीं ये फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी फिल्म से सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्नीहोत्री बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. वहीं ये फिल्म स्कूल के दिनों में होने वाली चीटिंग और एजुकेशन पर आधारित है. वीडियो को खत्म करते हुए सलमान ने बताया कि ये फिल्म एजुकेशन और एंटरटेनमेंट का डबल डोज साबित होगी.
ये भी पढ़ें – सलमान खान अपने पास नहीं रखते फूटी कौड़ी, पैसों के लिए पिता सलीम खान के आगे फैलाते हैं हाथ, फैंस से कहा – आप ना करें ये गलती…





