Salaar 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. सालार का निर्देशन केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है. तो जाहिर कि सालार की रिलीजिंग के बाद फिल्म के सीक्वेल की मांग भी उठने लगी है. ऐसे में मेकर्स ने भी फैंस के उत्साह को विराम देने के लिए सालार पार्ट 2 (Salaar 2) से जुड़ा बड़ा खुलासा कर दिया है.
सालार की ग्रैंड ओपनिंग
प्रभास स्टारर फिल्म सालार 22 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. वहीं फिल्म ने पहले ही 90 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है. हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि, फिल्म का पूरा नाम सालारःपार्ट 1 – सीजफायर है. फिल्म के नाम से साफ है कि सालार पार्ट 2 भी आएगी. ऐसे में मेकर्स ने भी फिल्म के सीक्वेल पर लग रही अटकलों से पर्दा उठा दिया है.

शौर्यांग पर्व होगा टाइटल
दरअसल सालारः पार्ट 1 – सीजफायर की कहानी साउथ की अन्य ब्लॉक बस्टर फिल्मों बाहुबली और केजीएफ की तरह अधूरी है. फिल्म को काफी सस्पेंस में खत्म किया गया है. यही नहीं सालार के आखिर में फिल्म के सीक्वेल का भी जिक्र किया गया है. फिल्म के खत्म होने के फौरन बाद स्क्रीन पर सालार पार्ट 2 का टाइटल दिखने लगता है. बता दें कि, सालार पार्ट 2 का ऑफिशियल नाम शौर्यांग पर्व होगा.
सालार 2 की कहानी
सालार 2 यानी शौर्यांग पर्व की कहानी से भी पर्दा उठ चुका है. दरअसल सालार में प्रभास देवा का किरादर निभा रहे हैं. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने वरदा नामक विलेन का रोल अदा किया है. ऐसे में सालार पार्ट 2 में देवा इस बात का पता लगाएगा कि वरदा आखिर उसका दुश्मन कैसे बन गया. जाहिर है सालार की तरह फिल्म का अगला सीक्वेल भी मजेदार होने वाला है. ऐसे में प्रभास के फैंस भी फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

केजीएफ 3 के बाद आएगी सालार 2
मेकर्स ने सालार के सीक्वेल से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है. मगर कयास लगाए जा रहे हैं कि यश की मच अवेटेड फिल्म KGF 3 के बाद सालार 2 की शूटिंग शुरु हो सकती है. दरअसल सालार की शूटिंग के दौरान प्रशांत नील ने फिल्म की रिलीजिंग के बाद KGF 3 पर काम करने का एलान किया था. ऐसे में जाहिर है कि प्रशांत का पूरा ध्यान अब केजीएफ 3 पर होगा. जिसके बाद प्रशांत सालार के सीक्वेल पर काम शुरु कर सकते हैं.





