KWK 8: छोटे पर्दे का मशहूर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) शुरुआत से ही सूर्खियां बटोर रहा है. वहीं शो का नौंवा एपिसोड भी रिलीज होने वाला है. जिसमें मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन बतौर चीफ गेस्ट शो में एंट्री लेते नजर आएंगे. शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है.

रोहित शेट्टी ने खोला राज
शो के दौरान होस्ट करण जौहर ने अजय देवगन से पूछा कि, फिल्म की सफलता के बाद उनका क्या रिएक्शन होता है. जिसके जवाब में रोहित शेट्टी ने कहा कि, अजय और सलमान सेट के बाहर वैनिटी वैन में चिल करते हैं. रोहित शेट्टी का कहना था कि, “अगर फिल्म ब्लॉक बस्टर हुई तो सलमान और अजय अपनी वैनिटी में बैठकर चिल करते हैं और अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो भी सलमान और अजय वैनिटी में चिल करते ही मिलते हैं.”

रणवीर सिंह हैं एनर्जी का पावर हाउस
इसी दौरान करण जौहर सिंघम फ्रेंचाइजी की जान रणवीर सिंह का भी जिक्र करते हैं. जिसके जवाब में रोहित शेट्टी कहते हैं कि, रणवीर एनर्जी से भरपूर हैं और उनके आने से ही सेट पर सभी लोग एनर्जेटिक हो उठते हैं. इसी कड़ी में करण जौहर ने अजय देवगन से भी पूछा कि रणवीर के साथ काम करने का अनुभव कैसा था. जिसके रिएक्शन में अजय देवगन ने कहा कि, “या तो मैं उसका मुंह बंद करवाता हूं या फिर अपने कान बंद कर लेता हूं.”

अजय देवगन के दुशमन हैं करण जौहर
शो के रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने अजय देवगन से सवाल किया कि, फिल्म इंडस्ट्री में उनका सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? जिसके जवाब में अजय देवगन फौरन बोल पड़े कि, “एक जमाने में तुम हुआ करते थे.” अजय का जवाब सुनकर खुद करण जौहर भी हैरान हो गए थे.
बता दें कि, शो का ये एपिसोड 21 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑन एयर किया जाएगा. वहीं अजय देवगन और रोहित शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दोनों की जोड़ी जल्दी ही ‘सिंघम अगेन’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली है.





