
हार्दिक पंड्या के खिलाफ आईपीएल 2024 के दौरान फैंस की हूटिंग जारी है। लेकिन अब रोहित शर्मा ने ही फैंस को शांत रहने का इशारा कर दिया है। वानखेड़े स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित ने हार्दिक को बू कर रहे फैंस को शांत रहने का इशारा किया।
IPL 2024: हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद कुछ भी सही नहीं हो रहा है। सीजन के पहले मैच में हार्दिक के खिलाफ हर स्टेडियम में हूटिंग हो रही है। उनकी टीम को भी लगातार हार झेलनी पड़ रही है। अहमदाबाद और हैदराबाद के बीच हार्दिक अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर उतरे। वहां भी फैंस ने जमकर बू किया और उनके खिलाफ हूटिंग की। फैंस सबसे ज्यादा नाराज रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से हैं।
रोहित ने फैंस को शांत करवाया
वानखेड़े स्टेडियम पर टॉस के समय से ही फैंस हार्दिक पंड्या को चिढ़ा रहे थे। टॉस के समय संजय मांगरेकर भी दर्शकों को समझाने की कोशिश भी की थी। मुंबई इंडियंस की फील्डिंग के दौरान भी परिस्थिति नहीं बदली। हार्दिक के स्क्रीन पर आते ही फैंस बू करने शुरू कर दे रहे थे। ऐसे में रोहित शर्मा ने दर्शकों को शांत रहने को कहा। रोहित ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने के दौरान दर्शकों को दोनों हाथ से शांत रहने का इशारा किया।
Rohit Sharma saying crowd not to boo Hardik Pandya, Just gentleman things. pic.twitter.com/xSm6cRj3BO
— Prayag (@theprayagtiwari) April 1, 2024
Rohit Sharma in support of Hardik Pandya – asked fans to stop booing him.
— Cric Point (@RealCricPoint) April 1, 2024
– My respect for Rohit increases every single day. ❤️🔥 pic.twitter.com/aLU8C7hU3X
These 11th failed Chokli fans 😭 https://t.co/P5Jl9UXYJQ pic.twitter.com/VASirrltfZ
— Berlin (@BlueandGoldAura) April 1, 2024
Rohit Sharma asking the crowd to stop the boo…!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2024
– Nice gesture by Hitman. 👏 pic.twitter.com/0cnRZoIC2P
हार्दिक के आएंगे अच्छे दिन?
मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मैच हार चुकी है। रोहित शर्मा ने अब फैंस को शांत रहने को बोल दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि आगे के मुकाबले में फैंस हार्दिक पंड्या के खिलाफ हूटिंग न करें। हार्दिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्लेबाज में जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले। इस दौरान फैंस उन्हें सपोर्ट भी कर रहे थे। लेकिन फिर फील्डिंग में कैच छोड़ने के बाद फैंस ने भी उनके खिलाफ हूटिंग शुरू कर दी।
राजस्थान ने आसानी से हराया
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की धारदार गेंदबाजी के बाद रियान पराग के नाबाद अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने पराग (39 गेंद में नाबाद 54 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक से 15.3 ओवर में ही चार विकेट पर 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। आकाश मधवाल ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन मुंबई को हार से नहीं बचा पाए।




