
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरे इस खिलाड़ी ने सेंचुरी ठोकते हुए टीम के स्कोर को 4 विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया. आईपीएल में यह रुतुराज की दूसरी जबकि बतौर कप्तान पहला शतक है. इस सेंचुरी को जमाने के साथ ही इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतिहास रच दिया.
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी मिलने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने पहला शतक जमाया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरे इस खिलाड़ी ने सेंचुरी ठोकते हुए टीम के स्कोर को 4 विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया. आईपीएल में यह रुतुराज की दूसरी जबकि बतौर कप्तान पहला शतक है. इस सेंचुरी को जमाने के साथ ही इस खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इतिहास रच दिया.
A beautiful moment for the wife of Ruturaj. 💛
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2024
– This is CSK family. pic.twitter.com/ZErK2ixmG8
मौजूदा आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार 23 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का बदला लेने उतरी थी. टॉस लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका महज छठी बॉल पर लग गया. इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड ने एक छोर को आखिरी ओवर तक थामे रखा. उनको साथ मिला शिवम दुबे का जिन्होंने आखिर में आकर 27 गेंद पर 7 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 66 रन बना डाले. रुतुराज नाबाद 108 रन बनाकर वापस लौटे.
– 2nd leading run getter in IPL 2024.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 23, 2024
– Leading run getter as captain in IPL 2024.
– First captain to hit a hundred in IPL 2024.
– First CSK captain to hit a hundred in IPL history.
Ruturaj, the record holder. 👌 pic.twitter.com/uzhWZqAe8o
रुतुराज ने रच दिया इतिहासलखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने 60 बॉल पर 12 चौके और 3 छक्के जमाते हुए सेंचुरी लगाई. नाबाद शतकीय पारी की बदौलत उन्होंने टीम को 210 रन तक पहुंचाया. आईपीएल में यह रुतुराज का दूसरा शतक है जबकि बतौर कप्तान पहला. इसी के साथ वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शतक जड़ने वाले पहले कप्तान भी बन गए. महेंद्र सिंह धोनी ने लंबे समय तक टीम की कप्तानी की और निचले क्रम में बल्लेबाजी की लेकिन शतक तक नहीं पहुंच पाए.




