OYO रूम्स के फाउंडर, रितेश अग्रवाल बिजनेस रियलिटी शो, ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 3 में जजों के पैनल में शामिल हुए। यहां, उनके बारे में कुछ अनजान बातें हम आपसे शेयर करेंगे।
Shark Tank Season 3: शार्क टैंक इंडिया भारत में सबसे पसंदीदा बिजनेस रियलिटी शो में से एक है। अब यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हर साल, हम भारत में बहुत से बिजनेस एंट्रेपरिनर्स को जजेस के पैनल के सामने अपने ब्रांड के लिए बात करते हुए देखते हैं, अपने आइडियाज और स्टेटजी शेयर करते हुए और उनमें से कुछ को अपने बिजनेस में भारी रकम निवेश के रूप में ‘शार्क’ से मिलता है इन्वेस्टमेंट के तौर पर।
अब, जजों के पुराने पैनल में विनीता सिंह, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, नमिता थापर और अनुपम मित्तल शामिल होंगे, जिसमें ओयो रूम्स के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल भी शामिल होंगे।

रितेश अग्रवाल बिजनेस रियलिटी शो, शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 में जजों के पैनल में शामिल हुए:
रितेश अग्रवाल एक भारतीय इंटरप्रेन्योर हैं। पॉपुलर शो, शार्क टैंक इंडिया में शामिल होने के साथ, इस बात ने उन्हें पैनल में सबसे कम उम्र का ‘शार्क’ बन गए हैं। उनके साथ, रियलिटी टीवी शो के सीज़न तीन में बोट ब्रांड के को-फाउंडर और सीएमओ है, तो वहीं साथ ही में अमन गुप्ता, सीईओ और को-फाउंडर कारदेखो ग्रुप, इंश्योरेंसदेखो.कॉम का हिस्सा हैं।

अमित जैन, फाउंडर और सीईओ, शादी.कॉम – पीपल ग्रुप के भी इसके हिस्सा है तो अनुपम मित्तल, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर है, नमिता थापर, शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ है और विनीता सिंह और लेंसकार्ट.कॉम के फाउंडर और सीईओ हैं। खैर, ज्यादा देर किए बिना आइए पढ़ते हैं रितेश के बारे में कुछ अनजाने किस्सों के बारे में
रितेश अग्रवाल का बैकग्राउंड
ओडिशा के बिस्सम कटक में एक मारवाड़ी परिवार में जन्म लिए रितेश अग्रवाल की गिनती अब सबसे कम उम्र के अरबपतियों में होती है। उनका पालन-पोषण टिटिलागढ़ में एक ऐसे परिवार में हुआ जो एक छोटा सी दुकान चलाता था। सेक्रेड हार्ट स्कूल में स्कूली शिक्षा के दौरान, महज 13 साल की उम्र में, रितेश ने सिम कार्ड बेचना शुरू कर दिया था। बाद में, उन्होंने राजस्थान के कोटा में सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ग्रेजुएशन पूरी की और कॉलेज के लिए 2011 में दिल्ली शिफ्ट हो गए।
रितेश अग्रवाल का प्रोफेशनल फ्रंट
फिर, रितेश ने एक बजट अकोमेडेशन पोर्टल, ओरावेल स्टेज़ शुरू किया, जिसे सितंबर 2012 में वेंचर नर्सरी ने एक्सेप्ट किया
था। हालांकि, इसके बाद, एंटरप्रेन्योर ने कॉलेज छोड़ दिया, और 2013 में थिएल फ़ेलोशिप के लिए सेलेक्ट होने में कामयाब रहे। यह उनके जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट था, क्योंकि उन्हें 100,000 अमेरिकी डॉलर का अमाउंट मिला था। इस तरीके से, उन्होंने मई 2013 में OYO रूम्स के रूप में कंपनी लॉन्च की। आज तेजी से आगे बढ़ते हुए, देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी चैन में से एक है।रितेश की कुल संपत्ति और अवार्ड्स
हुरुन रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, रितेश की कुल संपत्ति लगभग 1.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसे भारतीय मुद्रा में बदलने पर रु 7253 करोड़ हैं। अनजान लोगों के लिए बता दें की उन्हें एशिया के लिए फोर्ब्स 30 अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया गया था। जून 2022 में, रितेश को इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट द्वारा हॉस्पिटैलिटी में ग्लोबल 100 में उन्हें इसकी पहचान दी गई थी।
हम ‘शार्क्स’ के पैनल में रितेश को देखने के लिए बेचैन हैं। आप बताएं आप है कितना एक्साइटेड कमेंट्स करके।





