मेगा ऑक्शन को पंजाब किंग्स बेताब है. सऊदी अरब के शहर जेद्दाह पर हेड कोच रिकी पोंटिंग की निगाहें टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर मेगा ऑक्शन को लेकर उनके दिमाग में क्या चल रहा होगा.
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन को लेकर सभी बेताब हैं. पंजाब किग्स ने हेड कोच रिकी पोंटिंग की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी निगाहें प्लेन की विंडो से सऊदी अरब के शहर जेद्दाह की ओर टिकी हुई हैं. रिकी पोंटिंग की ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है, जिसे देखकर मन में सवाल उठता है कि आखिर रिकी पोंटिंग के दिमाग में मेगा ऑक्शन को लेकर क्या चल रहा होगा. आइए हम इसे जानने की कोशिश की करते हैं.
बता दें कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर यानी दो दिनों तक जेद्दाह में चलेगा.
प्लानिंग के मास्टर हैं पोटिंग

पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में बड़ा धमाका करना चाहती है, इसलिए फैंचाइजी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को आईपीएल 2025 सीजन के लिए अपनी टीम का हेड कोच बनाया है. इससे पहले पोंटिंग पिछले 7 साल तक दिल्ली कैपिटल्स के कोच थे और 2 महीने पहले ही दोनों की राहें जुदा हुई थीं. पोटिंग अपने धमाकेदार खेल और जबरदस्त प्लानिंग के लिए जाने जाते हैं. बता दें कि पोटिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप जिताया.
आखिर पोंटिंग के दिमाग में क्या चल रहा?
@PunjabKingsIPL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिकी पोंटिंग की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जेद्दाह के लिए उड़ान! पंटर नीलामी में सबका ध्यान खींचने के लिए तैयार है!’. इस पोस्ट से समझा जा सकता है कि रिकी पोंटिंग के दिमाग में क्या चल रहा होगा.
Jetting to Jeddah! ✈️
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 6, 2024
Punter’s set to steal the show at the auction! 😉#RickyPonting #PunjabKings #IPL2025Auction #SaddaPunjab
📸: IG/@discoverjeddah pic.twitter.com/tg7a5h9RFd
पोटिंग के दिमाग में यही चल रहा होगा कि ऑक्शन में पंजाब किंग्स के लिए सही खिलाड़ियों को चयन करना, जिससे टीम की कमजोरियों से पार पाया जा सके. इस बात पर भी फोकस होगा कि फैंचाइजी के बजट के हिसाब से अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा जाए ताकि पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 की विजेता बनाने का उनका लक्ष्य पूरा हो सके. पंजाब किंग्स ने 2024 में 9वें स्थान पर अपने अभियान को समाप्त किया था. 2014 से पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी.





