
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में थीं. एक तरफ जहां रिया पर सुशांत की हत्या के आरोप लग रहे थे. तो वहीं रिया ने पर्दे से भी दूरी बना ली थी. हालांकि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब एमटीवी के फेमस शो रोडीज से स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही हैं.
एमटीवी के शो ‘रोडीज’ सीजन 19 में रिया चक्रवर्ती गैंग लीडर की भूमिका निभाते नजर आएंगी. वहीं रिया ने अपने करियर की शुरूआत भी एमटीवी के शो ‘वॉसअप’ से की थी. ऐसे में रोडीज का हिस्सा बनने जा रही रिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, “संभल के रहना है या डर के? जो भी होगा नजरअंदाज नहीं कर पाओगे. एमटीवी रोडीज के ऑडिशन्स के लिए तैयार हो जाओ…”
ये भी पढ़ें- Gadar 2 का टीजर आया सामने, एक-दूजे संग नजर आएं तारा सिंह और सकीना
वहीं सुशांत की मौत का जिम्मेदाग ठहराने वाले लोगों को जवाब देते हुए रिया ने कहा कि, आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आउंगी, डर जाउंगी. डरने की बारी किसी और की है. इसी कड़ी में रोडीज सीजन 19 का हिस्सा बनने को लेकर रिया कहती हैं कि, एमटीवी रोडीज का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैं सोनू सूद और अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं. ये एक थ्रिलिंग शो है. इस दौरान मुझे अपना फियरलेस साइड भी दिखाने का मौका मिलेगा. मैं आशा करती हूं कि सभी दर्शक मुझे प्यार और सपोर्ट देंगे.
बता दें कि, इससे पहले रिया चक्रवर्ती 2021 में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म चेहरे में नजर आई थीं. वहीं रिया टॉलीवुड फिल्म तुनेगा का भी हिस्सा बन चुकी हैं. बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो रिया चक्रवर्ती मेरे डैड की मारुति और हाफ गर्लफ्रेंड में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं.




