Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘गदर-एक प्रेम कथा’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब फिल्म का दूसरा पार्ट भी आने वाला है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें दोनों स्टार रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं यह वीडियो। Read this also: Rakhi Sawant ने पति Adil Khan Durrani पर लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- ‘आदिल मुझे…’

Gadar 2 की फिल्म का पोस्टर
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। यह क्लिप ‘गदर-2’ का है। इस वीडियो में तारा सिंह का रोल निभा रहे सनी देओल (sunny deol gadar 2) और सकीना रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। फिल्म के इस पोस्टर को देखने के बाद अब फैंस औऱ भी बेताब है कि फिल्म कब रिलीज होगी। Read this also: Arjun Kapoor ने अपनी मां को लिखा इमोशनल नोट, अनदेखी तस्वीर शेयर कर किया विश
फिर रिलीज होगी ‘गदर’
बता दें कि ‘गदर 2’ को रिलीज करने से पहले मेकर्स ‘गदर’ को फिर से रिलीज करने वाले हैं। ‘गदर’ को 15 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा। यह फैसला फिल्म का बज क्रिएट करने के लिए किया जा रहा है। ‘गदर’ (gadar ek prem katha full movie) को दोबारा रिलीज़ किए जाने के प्लान के बारे में प्रोडक्शन कंपनी Zee Studios के एक ऑफिशियल ने PTI से बात करते हुए कहा, ”गदर के दूसरे पार्ट को लीड करने के इरादे से ज़ी स्टूडियोज़ ने ‘गदर’ के डिजिटली रीस्टोर किए गए फॉरमैट को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का प्लान बनाया है। ठीक वैसे ही जैसे, ‘अवतार’ को रिलीज़ किया गया था। ये फिल्म उसी दिन रिलीज़ होगी, जिस दिन ओरिजिनल रिलीज़ हुई थी। यानी 15 जून।” Read this also: Anurag Kashyap ने Shah Rukh Khan संग काम करने से किया मना! कहा- ‘उनके साथ कोई काम नहीं…’



