आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार पंजाब किंग्स ने काफी सूझ-बूझ से खरीददारी की और एक ऐसी टीम तैयार कर ली है, जो उन्हें पहली बार चैंपियन बना सकती है.
IPL 2025, Punjab Kings Special: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पंजाब किंग्स ने एक बहुत ही मजबूत टीम तैयार की है, जो उनके 17 साल से ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा कर सकती है. तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ये टीम अपकमिंग सीजन में पहली ट्रॉफी जीत सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें जानकर आप भी मान जाएंगे की हां इस बार तो बाजी पंजाब किंग्स ही मारेगी.

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के 3 सबसे मजबूत पहलू
चैंपियन बनाएगा नया कप्तान
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सबसे पहले अपने कप्तान को खरीदा. टीम ने 26.75 करोड़ रुपये में कैप्टन की डील डन की. श्रेयस एक कमाल के कप्तान हैं और वह अपनी काबिलियत साबित भी कर चुके हैं. पिछले ही सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था और अब वह पंजाब के साथ जुड़ गए हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अय्यर अब पंजाब को भी चैंपियन बना सकते हैं.
मैच विनर ऑलआउंडर्स की भरमार

नीलामी से पंजाब किंग्स ने एक नहीं बल्कि 3 ऐसे ऑलराउंडर खिलाड़ी खरीदे हैं, जो किसी भी पल मैच को पलटने की ताकत रखते हैं. फ्रेंचाइजी ने मार्को यानसेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस को खरीदकर अपने साथ जोड़ा है. ये तीनों ही खतरनाक ऑलराउंडर हैं. स्टोइनिस ने पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया था, तो वहीं मार्को यानसेन ने तो सनराइजर्स हैदराबाद को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
चैंपियन कोच है टीम के साथ
पंजाब किंग्स ने IPL 2025 के लिए रिकी पोंटिंग को अपना नया हेड कोच बनाया है. अब टीम के कप्तान हैं अय्यर और कोच हैं पोटिंग. इस जोड़ी ने एक साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति को सुधार चुके हैं. याद हो तो दिल्ली ने 2019 में 7 सालों बाद पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, तब यही जोड़ी एक्शन में थी. अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ आई है, तो ऐसा लग रहा है कि पंजाब के अच्छे दिन आ हैं.





