पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी बाॅलीवुड के दो सबसे टेलैंड एक्टर माने जाते हैं। दोनों ही एक्टर ने काफी संघर्ष कर बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। दोनों ही एक्टर आज के दौर में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़े मुकाम पर काबिज है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें गैंग्स ऑफ बासेपुर भी शामिल है। इसी फिल्म से जुड़ा हुआ एक किस्सा पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि वो क्यों मनोज बाजपेयी की चप्पल चुराकर भागे थे।
पंकज ने चुराई चप्पल
दरअसल मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्म कास्ट के साथ एक टीवी शो में पहुंचे थे। जहां मनोज बाजपेयी के मुताबिक, ‘फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की शूटिंग के दौरान एक बार पंकज त्रिपाठी उनकी बगल में उकड़ू आकर बैठ गए। सुरती मलते हुए बोले कि आप पटना के मौर्या होटल में ही रुकते रहे हैं ना।

एक बार आपका वहां से एक चप्पल चोरी हो गया था, याद है। वह चप्पल हम ही ले गए थे। आपको गुरु मानते थे तो सोचा कि गुरु की कोई निशानी तो होनी ही चाहिए।’
इधर, मनोज बाजपेयी के सुनाए इस किस्से का वीडियो भी इन दिनों मुंबई में खूब वायरल हो रहा है। उधर, रघुबीर यादव भी बता रहे हैं कि मनोज बाजपेयी को अदाकारी की असली पटरी पर वह कैसे लेकर आए।
रघुबीर ने भी कही ये बात
दरअसल मनोज बाजपेयी अपने तमाम इंटरव्यू में रघुबीर यादव को अपना गुरु बताते रहे हैं, इस बार रघुबीर यादव मिले तो उनसे इसकी वजह भी पूछ ली गई। रघुबीर कहते हैं, ‘मेरी क्या मजाल कि मैं किसी को कुछ सिखा सकूं। बस थोड़ा सा रास्ता दिखा देता हूं। मनोज का तीन साल से एनएसडी में एडमिशन नहीं हो रहा था।

मैं उन दिनों बैरी जॉन के साथ एक नाटक कर रहा था तो मनोज को भी साथ लेकर गया और मिला दिया बस मैंने तो यही किया। ये है कि अगर बच्चों को सही रास्ता मिल जाए तो वो आगे निकल जाते हैं। मनोज शुरू से ही बहुत जुनूनी था और अब भी बहुत मेहनत करता है।’





