शाहरुख खान बाॅलीवुड के किंग कहे जाते हैं। उन्होंने बाॅलीवुड इंडस्ट्री में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। उन्होंने काफी मेहनत करके इस मुकाम को हासिल किया है। उनकी इस जर्नी में वें खुद की मां को बड़ा ही शुक्रगुजार मानते हैं लेकिन एक बार वें उनकी मां के लिए शरबी बन जाता है। इसका खुलासा उन्होंने खुद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में किया था।
मां की मौत के बाद टूट गए
शाहरुख जब 15 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके कुछ सालों बाद मां की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शाहरुख को काफी समय तक यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि उनकी मां का निधन हो गया है। वह मां की मृत्यु के बाद बेहद टूट गए थे।शाहरुख अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। पिता के जाने के बाद मां ने माता पिता दोनों कि जम्मेदारी अदा की थी।

डेविड लेटरमैन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि वह मां फातिमा लतीफा खान के बहुत करीब थे और उन्होंने जब अपनी मां की बिगड़ती तबीयत को देखा तो, तो उन्होंने मौत को लेकर एक थ्योरी बना ली थी। उन्होंने ये सोचना शुरू कर दिया था कि जिनका कोई काम अधूरा रहता है वो नहीं मरते। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इस दौरान अपनी मां से ऐसी बातें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।
बन जाते शराबी
शाहरुख खान ने इंटरव्यू में बताया कि ‘मेरी मां आईसीयू में थी, मुझे लगा अगर में अपनी मां को परेशान करुंगा तो वो मुझे छोड़कर नहीं जाएंगी। इसलिए मैंने अपनी मां से कहा था- मैं दीदी को बहुत परेशान करुंगा, जॉब भी नहीं करुंगा, शादी हीं करुंगा और इतनी शराब पियूंगा कि एक दिन शराबी बन जाऊंगा।’शाहरुख को लगा था कि ये बात सुनकर उनकी मां को लगेगा की शाहरुख को उनकी जरुरत है और वह उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी।

लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उनकी मां का देहांत हो गया। शाहरुख को इस बात का हमेशा अफसोस है कि उन्होंने अपनी मां के आखरी समय में उनसे ऐसी बातें की जिसने उनका दिल दुखाया होगा। शाहरुख को एक इंटरव्यू में कहते भी देखा गया था कि उन्हें अफसोस है कि उनकी मां उन्हें सक्सेसफुल होते नहीं देख पाईं, न ही पहला अवॉर्ड लेते। लेकिन आज मैं जो भी हूं अपनी मां कि वजह से हूं।





