बाॅलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस की प्रेम कहानी काफी रोचक होती है। यह कहानी काफी प्रसिद्ध होती है। लेकिन कई लव स्टोरी अधूरी ही रह जाती है। कुछ ऐसी ही लव स्टोरी थी एक्टर जैकी श्राॅफ और मीनाक्षी शेषाद्रि थी, जिनकी लव स्टोरी कभी पूरी न हो सकी। आईये जानते है उनकी इस लव स्टोरी के बारे में।
पहली ही फिल्म में हुआ प्यार
बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्राॅफ ने अपने करियर की शुरुआत एक माॅडल के तौर पर की थी। उन्हें माॅडिलिग से किस्मत ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया और उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। जिसके बाद हर कोई जैकी के साथ काम करने के लिए उतावला था। वहीं मीनाक्षी शेषाद्रि भी इस फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थी।
इन दोनों की सफलता के साथ दोनों का अफेयर भी शुरू हो गया, लेकिन किसी को इनकी स्टोरी के बारे में पता नहीं लगा। हालांकि इस फिल्म के बाद मीनाक्षी को एकसाथ कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और वो जैकी से दूर होने लगी। फिर दोनों की स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई और इनके रास्ते अलग हो गए।

डायरेक्टर का ऑफर भी ठुकराया
इसके बाद 90 के दशक में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने एक्ट्रेस को ‘घायल’ फिल्म ऑफर की और तब राजकुमार भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए थे और उन्होंने एक्ट्रेस को प्रपोज भी कर दिया था, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका प्रपोजल ठुकरा दिया था।
इसके बाद मीनाक्षी ने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी और हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। हालांकि इन दिनों वो इंडस्ट्री से दूर अपनी एक हैप्पी लाइफ जी रही हैं।






