Ravi Kishan: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) का नाम हर घर में मशहूर है. पर्दे पर अपनी अदाकारी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में भी एक्टिव रहते हैं. वहीं रवि किशन पेशे से पॉलिटिशियन भी हैं. हालांकि रवि किशन भगवान राम की भक्ति में चूर नजर आ रहे हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

500 लोगों के साथ किया डांस
दरअसल रवि किशन इन दिनों एक गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं. जिसकी शूटिंग रवि किशन के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में चल रही है. इस गाने का टाइटल ‘अयोध्या के श्री राम‘ है. जिसका निर्देशन रिक्की गुप्ता कर रहे हैं. रवि किशन का ये गाना भगवान राम पर आधारित होगा. ऐसे में गोरखपुर में गाने की शूटिंग के दौरान रवि किशन भगवा चोला पहन कर भगवान राम की भक्ति में मग्न नजर आए. तो वहीं रवि किशन के साथ लगभग 500 बैकग्राउंड डांसर भी मौजूद थे. जो रवि किशन के डांसिंग स्टेप्स को फॉलो कर रहे थे.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगा एल्बम
गाने के निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा ने बताया कि, गाने को शूट करने की तैयारियां काफी पहले से चल रही थी. हालांकि अब इसमें तेजी आ गई है. जनवरी में राम मंदिर के उद्धाटन के दौरान हम ये गाना रिलीज करने वाले हैं. इसलिए जनवरी से पहले हमें गाने की शूटिंग और एडिटिंग का काम पूरा करना होगा. इस गाने को काफी भव्यता के साथ शूट किया गया है. वहीं रवि किशन की मौजूदगी से गाने में चार चांद लग गए हैं.

राम मंदिर का उद्घाटन
भगवान राम की जन्मभूमी अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. वहीं अगले साल 22 जनवरी 2024 को मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. जिसके बाद राम मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा. ऐसे में राम मंदिर के दर्शनों के लिए भक्त काफी उत्साहित हैं. वहीं उद्घाटन के साथ रवि किशन के गाने ने लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया है.
ये भी पढ़ें – जवान फिल्म के निर्देशक एटली ने किया बड़ा खुलासा, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बारे में कही ये बात





