Rashmika Mandana: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) पर भी वेलेंटाइन डे का खुमार चढ़ चुका है. वहीं रश्मिका ने इस खास दिन को फैंस के साथ सेलिब्रेट किया है. मगर रश्मिका को रोमांटिक होता देखकर कई लोगों ने उन्हें विजय देवरकोंडा के नाम से चिढ़ाना भी शुरू कर दिया है.
एनिमल फेम रश्मिका मंदाना ने वेलेंटाइन डे पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है. जिसे देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. दरअसल रश्मिका ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है. जिसमें रश्मिका की परछाई नजर आ रही है. वहीं इस परछाई में रश्मिका बार-बार अपने हाथों से दिल बनाती दिखाई दे रही हैं. रश्मिका अलग-अलग तरह से दिल बनाते हुए डांस कर रही हैं. वहीं वीडियो के साथ रश्मिका ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे माई लव्स’

रश्मिका का ये वीडियो देखने के बाद फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं. जाहिर है रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं हर खास दिन को रश्मिका अपने फैंस के साथ जरूर सेलिब्रेट करती हैं. ऐसे में जब रश्मिका ने फैंस को वैलेंटाइन डे की मुबारकबाद दी. तो कुछ लोगों ने रश्मिका ने विजय देवरकोंडा के नाम से भी चिढ़ाना शुरू कर दिया. फैंस को रश्मिका और विजय की जोड़ी काफी प्यारी लगती है. वहीं दोनों अक्सर अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर सूर्खियों में रहते हैं.
बता दें कि, रश्मिका को हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में देखा गया था. इस फिल्म में रश्मिका ने गीताजंलि का रोल निभाया था. अब रश्मिका जल्दी ही श्रीवल्ली बनकर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. यह फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी.





