Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट का नाम बॉलीवुड के पावर कपल्स की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं दोनों कपल्स एक बेहतरीन पेरेंट्स भी हैं. रणबीर और आलिया मिलकर बेटी राहा की परवरिश करते हैं. हालांकि रणबीर कपूर को पत्नी आलिया की एक खूबी बेहद पसंद है. जिसका उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है.
आलिया की मेहनत के कायल हैं रणबीर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि, क्या वो पत्नी आलिया से एक्टिंग के टिप्स लेते हैं. तो इसके जवाब में रणबीर ने कहा कि, आलिया बहुत टैलेंटेड है. बहुत अनुशासित है. लेकिन मुझे लगता है कि, उसकी सबसे खास बात ये है कि वो काफी मेहनती है.
रणबीर आगे कहते हैं कि, मैंने इतनी मेहनत कभी जिंदगी में किसी को करते हुए नहीं देखा है. तो टैलेंट के साथ उसका जो कॉम्बीनेशन है. वो बहुत बढ़िया है. मुझे लगता है आज वो जो कुछ भी है अपनी मेहनत के दम पर है.

आलिया की लाइफस्टाइल
रणबीर का कहना है कि, आलिया के साथ रहने के बाद उन्होंने काम के प्रति आलिया का पैशन देखा है. आलिया ने इस दौरान काफी प्रोग्रेस किया है. आलिया अपनी डाइट, वर्कआउट, स्क्रिप्ट समझने और उस कैरेक्टर में खुद को ढालने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.

रणबीर और आलिया का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल जल्दी ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. संदीप रेड्डी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रश्मिका रणबीर के अपोसिट नजर आएंगी. वहीं फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों फिल्म जिगरा की शूटिंग में व्यस्त हैं. वसन भाला के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया से क्यों खफा हैं अक्षय कुमार, कहा – ‘पैसा कमाने का है जरिया, लोग महीने के 7-8 लाख कमा रहे हैं…’





