Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर्दे पर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में अक्की को मिशन रानीगंज में परिणीति चोपड़ा के साथ लीड रोल में देखा गया था. जिसमें अक्षय ने माइनिंग इंजिनियर जसवंत गिल का किरदार अदा किया था. वहीं अक्षय का नाम बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हालांकि खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं.
सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की राय
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बात करते हुए कहा – सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा जरिया हो गया है जहां पैसे भी मिलते हैं. कई लोगों को तो खुद पता नहीं होता कि वो क्या बोल रहे हैं. मगर ढेर सारे लाइक्स बटोरने के लिए वो बात जारी रखते हैं.

जिंदगी जीने पर फोकस करें
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, आज कितने लोग महीने के 6-8 लाख रुपए कमा रहे हैं. सबकुछ सिर्फ एक पोस्ट या कमेंट की वजह से. ज्यादातर लोगों जो बोल रहे हैं उन्हें उनकी आधी बात का मतलब भी नहीं पता है. इसलिए बेहतर है कि आप अपनी जिंदगी जिएं और काम करते रहें. सोशल मीडिया पर मौजूद हर चीज पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है.

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म रानीगंज में देखा गया था. जो पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखाने में फेल हो गई है. वहीं अक्षय कुमार इन दिनों लंदन में अपनी अगली फिल्म खेल खेल में की शूटिंग में व्यस्त हैं. 2024 में अक्षय बड़े मियां छोटे मिया के सीक्वेल, स्काई फोर्स, वेलकम 3, सिंघम अगेन और फिर हेरा फेरी 3 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – कैटरीना कैफ से लेकर आलिया भट्ट और अक्षय कुमार तक, बी-टाउन सेलेब्स ने ऐसे दी फैंस को दशहरे की मुबारकबाद





