Rajkumar Rao: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) पर्दे पर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर हैं. वहीं शादी के बाद से राजकुमार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सूर्खियां बटोरते हैं. राजकुमार और उनकी पत्नी पत्रलेखा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. हालांकि दोनों कपल्स का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे फेमस प्रोड्यूसर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
फराह खान ने बनाया वीडियो
दरअसल फराह खान और राजकुमार राव की दोस्ती काफी गहरी है. वहीं उनके इस फ्रेंड्स ग्रुप में हुमा खुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम भी शामिल हैं. चारों अक्सर हैंगआउट करने के लिए बाहर जाते हैं. मगर शुक्रवार को हैंगआउट के दौरान राजकुमार सभी से छिप कर पत्नी पत्रलेखा से रोमांस करने लगे थे. जिसका वीडियो फराह ने अपने फोन में शूट कर लिया. वहीं वीडियो अपलोड होते ही फैंस के भी होश उड़ गए हैं.

कैमरा देखकर शर्मा गए दोनों कपल्स
फराह के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे के करीब खड़े नजर आ रहे हैं. राजकुमार ने पत्रलेखा को कसकर पकड़ रखा और दोनों एक-दूसरे में मशगूल हैं. दोनों कपल्स कुछ गुफ्तगू करते भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि हुमा खुरैशी ने दोनों के रोमांटिक पलों में भंग डाल दिया है. हुमा अपने भाई सकील के साथ अचानक वहां पहुंच जाती हैं और दोनों कपल्स को चिढ़ाने लगती हैं. वहीं फराह पीछे से सबकुछ रिकॉर्ड कर रही हैं. ऐसे में कैमरा देखने के बाद राजकुमार और पत्रलेखा हैरान रह जाते हैं और आखिर में शर्माते हुए मुंह छिपा लेते हैं.
View this post on Instagram
राजकुमार राव का वर्कफ्रंट
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म गन्स एंड गुलाब्स में देखा गया था. वहीं राजकुमार जल्दी ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में महेंद्र सिंह धोनी का रोल निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म में राजकुमार के अपोसिट अभिनेत्री जाह्नवी कपूर लीड रोल अदा करेंगी. इसके अलावा राजकुमार राव बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं.





