Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी खूबसूरत अदाओं और अमेजिंग फैशन ट्रेंड के लिए मशहूर हैं. ग्लैमरस ड्रेस से लेकर साड़ी और लहंगे तक, प्रियंका हर तरह के आउटफिट को बड़ी सहजता से कैरी करती हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, सुपरस्टार बनने के बावजूद प्रियंका क्रॉप टॉप पहनने से डरती थीं. हालांकि अब प्रियंका ने अपने एब्स वापस पा लिए हैं. अब वह आत्मविश्वासी और फिट महसूस करती हैं और उन्होंने अपने वॉर्डरोब में और भी ज्यादा क्रॉप टॉप शामिल कर लिए हैं.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका से उनके फैशन ट्रेंड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, पहले जब मैं क्रॉप टॉप पहनकर पब्लिक प्लेस में निकलती थी. तो बहुत असहज महसूस करती थी. क्रॉप टॉप में मैं काफी नर्वस हो जाती थी. इसलिए मैं क्रॉप टॉप पहनना अवॉयड कर देती थी.
प्रियंका ने आगे बताया कि, हाल ही में एक फिल्म की ट्रेनिंग के दौरान मैंने दोबारा एब्स बना लिए हैं. अब मैं पहले से ज्यादा फिट, हेल्दी और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करती हूं. वहीं अब पूरे कॉन्फीडेंस के साथ क्रॉप टॉप पहन लेती हूं. यहां तक की मेरे वॉर्डरोब में भी ढेर सारे क्रॉप टॉप रखे हैं और मैं उन्हें पहनना काफी पसंद करती हूं.

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में वेब सीरीज सिटाडल में देखा गया था. वहीं अब प्रियंका जल्दी ही इल्या नैशुलर की अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट्स में नजर आएंगी.फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है. वहीं इस फिल्म में प्रियंका जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी.
ये भी पढ़ें – सिंघम सीरीज के नए पोस्टर में दिखा टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक, रणवीर सिंह और अजय देवन ने ऐसे किया ACP सत्या का स्वागत





