Singham Again: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी सिंघम अगेन (Singham Again) का एलान हो चुका है. वहीं मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक शेयर करके फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. इस फिल्म में टाइगर ACP सत्या के रोल में नजर आएंगे. वहीं सिंघम सीरीज के दो सुपरहीरो रणवीर सिंह और अजय देवगन ने भी खास अंदाज में टाइगर का स्वागत किया है.
गणपति की रिलीजिंग से पहले आया सिंघम का पोस्टर
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म गणपति को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं टाइगर की ये फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी. ऐसे में जहां फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंटल सांतवे आसमान पर है. तो वहीं सिंघम के मेकर्स ने टाइगर का फर्स्ट लुक शेयर करके तहलका मचा दिया है.

ACP सत्या बने टाइगर
इस नए पोस्टर के साथ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ चुका है. फिल्म के नए पोस्टर में टाइगर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं. ऐसे में जहां पुलिक की वर्दी में टाइगर के सिक्स पैक्स साफ दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं दूसरे पोस्टर में टाइगर हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं. पोस्टर से साफ है कि पिछली सभी फिल्मों की तरह रोहित शेट्टी की ये अपकमिंग फिल्म भी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी. वहीं इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ACP सत्या का किरदार अदा करेंगे. इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अक्षय कुमार भी अहम रोल में नजर आएंगे.

रणवीर सिंह और अजय देवगन ने किया पोस्ट
सिंघम अगेन का नया पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, मिलिए स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर ACP सत्या से…ये सच की तरह अमर है. स्क्वाड में तुम्हारा स्वागत है टाइगर.

तो वहीं अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, स्क्वाड पहले से भी ज्यादा मजबूत हो गया है. ACP सत्या का टीम में स्वागत है.

बता दें कि, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सिंघम बड़े पर्दे पर ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी. जिसके बाद सिंघम 2, रणवीर सिंह स्टारर सिंबा और अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ऐसे में सिंघम अगेन को लेकर भी फैंस की काफी उम्मीदें हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी इस नई फिल्म से दर्शकों को कौन सा सरप्राइज देते हैं.
ये भी पढ़ें – आर्यन खान की वकील सना रईस खान की मुश्किलें बढ़ीं, सलमान खान का शो बिग बॉस है इसकी वजह, जाने पूरा मामला





