Salaar: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म सालार को लेकर सूर्खियों में हैं. फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हसन लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं निर्देशन की कमान प्रशांत नील के हाथों में है. जी हां, प्रशांत नील बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर सीरीज KGF के भी निर्देशक हैं. ऐसे में सालार (Salaar) के एलान के बाद से ही लोग इस फिल्म में रॉकी भाई यानी यश के कैमियो की आशंका जता रहे हैं. हालांकि अब सालार के प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर ने इसपर बड़ा बयान दिया है.

दोनों फिल्में हैं अलग
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब विजय से पूछा गया कि, क्या सालार में KGF के रॉकी भाई की भी एंट्री देखने को मिलेगी. जिसके जवाब में विजय ने साफ किया कि, इसका जवाब निर्देशक प्रशांत नील पहले ही दे चुके हैं. विजय ने बताया कि, “मेरे हिसाब से निर्देशक प्रशांत नील पहले ही ये स्पष्ट कर चुके हैं कि सालार और केजीएफ के बीच कोई लिंक नहीं है. इस फिल्म में यश का कोई कैमियो नहीं है. इसलिए सालार पर फैलने वाली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.”
सालार फिल्म
प्रभास और पृथ्वीसुकुमारन स्टारर एक्शन सीक्वेंस फिल्म सालार को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है. ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म दो दोस्तों की कहानी पर आधारित होगी. वहीं फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यूएई सहित इंटरनेशनल मार्किट में फिल्म की एडवांस बुकिंग तेजी से चल रही है.

शाहरुख खान की डंकी से होगी टक्कर
सालार से एक दिन पहले 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि सालार और डंकी में से किस फिल्म को दर्शकों का सबसे अधिक प्यार मिलता है.





