Mithun Chakraborty: बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपनी खराब तबीयत को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार की रात सीने में अचानक दर्द उठने के कारण मिथुन को अस्पताल ले जाया गया. वहीं कोलकाता के एक हॉस्पिटल में मिथुन का इलाज चल रहा था. मिथुन को ब्रेन स्ट्रोक आया था. वहीं सोमवार की सुबह उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया था. मगर हॉस्पिटल से निकलने के बाद Mithun Chakraborty को प्रधानमंत्री मोदी की नाराजगी से दो चार होना पड़ रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने मिथुन को फोन पर करारी फटकार लगाई है. जिसका खुलासा खुद मिथुन चक्रवर्ती ने किया है. मिथुन ने बताया कि, उन्हें अपनी सेहत का ध्यान ना रखने के कारण पीएम मोदी से डांट खानी पड़ी है.

पीएम मोदी ने किया मिथुन को फोन
अस्पताल से डिसचार्ज होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती मीडिया से भी रूबरू हुए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि, जब उनकी तबीयत सही हो गई, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया और उनका हाल चाल पूछा. इसके अलावा पीएम ने उन्हें डांट भी लगाई. पीएम मोदी ने मिथुन को अपना ख्याल ना रखने की वजह से डांटा और सेहत पर ध्यान देने की नसीहत दी है.
मिथुन ने बताया सेहत का हाल
मिथुन चक्रवर्ती अब बिल्कुल ठीक हैं. अपनी सेहत का हाल बयां करते हुए उन्होंने कहा कि, वास्तव में कोई समस्या नहीं है. मैं बिल्कुल ठीक हूं. मुझे अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा. चलो देखते हैं. वैसे मैं जल्दी ही काम करना शुरू कर सकता हूं. शायद कल से ही.
बता दें कि, 10 फरवरी की सुबह मिथुन की तबीयत अचानक से खराब हो गई. उनके सीने में तेज दर्द उठा. जिसके चलते 9 बजकर 40 मिनट पर मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उनके दिमाग का MRI, रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी टेस्ट हुए. जिसके बाद पता चला कि, मिथुन को Ischemic Cerebrovascular Accident यानी ब्रेन स्ट्रोक आया था.

मिथुन को मिलेगा पद्म विभूषण
मिथुन चक्रवर्ती का नाम हाल ही में पद्म विभूषण पुरुस्कार के लिए सामने आया है. जिसे लेकर मिथुन काफी खुश थे. उनका कहना था कि, “ये पुरुस्कार पाकर बहुत खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग अहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.”
मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म काबुलीवाला में देखा गया था. सुमन घोष के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी रिटायर्ड IAS ऑफिसर का रोल निभाया था. इस किरदार के लिए मिथुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर खिताब से भी नवाजा गया था.





