बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड की जीत पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने मीडिया से जाने क्या कहा।
Munawar Faruqui’s girlfriend Nazila Sitaishi on his win: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस किए हुए हैं। मुनव्वर फारुकी को घर का दमदार सदस्य बताया जा रहा है। जिसके बाद उनकी जीत को लेकर कयासों का दौर खूब जारी है। मुनव्वर फारुकी की नेशनल टीवी पर खुली लव लाइफ की पोल के बावजूद भी उनकी पॉपुलेरिटी में कोई कमी नहीं आई है। कई लोग उन्हें खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। जहां उन्हें देखते ही पैपराजी की भीड़ तस्वीरें क्लिक करने के लिए दौड़ पड़ी।

इस दौरान मीडियाकर्मियों ने नाजिला सीताशी से पूछा क्या वो बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट कर रही हैं। साथ ही उनसे पूछा कि क्या वो उन्हें बिग बॉस 17 का विनर बनते हुए देखना चाहती हैं। तो इस पर नाजिला सीताशी ने कोई बात नहीं रखी। बल्कि वो इस सवाल पर मुस्कुराकर अपनी दोस्त के साथ आगे की ओर चलती दिखीं। इससे पहले नाजिला सीताशी ने मुनव्वर फारुकी संग ओपन प्लेटफॉर्म पर खुली उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल किया।
जिस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही इंस्टाग्राम पर इसे लेकर बात की। वो ये जाकर देख सकते हैं। फिलहाल उन्हें इस बारे में कोई बात नहीं करनी है। नाजिला सीताशी का ये वीडियो एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में आते ही वायरल होने लगा है। यहां देखें वीडियो।
https://www.instagram.com/reel/C2Sricnyt63/?igsh=NnVvZHAzbW5xcjhu
नाजिला सीताशी के वीडियो पर लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

अब नाजिला सीताशी का ये वीडियो सुर्खियों में हैं। जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये फ्री में ही मशहूर हो गई।’ तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये विनर बनते देखना चाहती हैं मुनव्वर को।’ जबकि, कई लोग नाजिला सीताशी के वीडियो पर मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करते दिखे। दिलचस्प बात ये है कि मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड नाजिला सीताशी को मुस्कुराते हुए देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहने वाला है। इस पर आपकी क्या राय है। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।





