Mohammed Shami: मशहूर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने ICC वर्ल्ड कप में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है. खासकर सेमिफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ बैक टू बैक सात विकेट चटका कर शमी ने सभी को हैरान कर दिया था. वहीं शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने भी उनकी काफी तारीफ की थी. मगर हसीन अब अपने एक वीडियो के कारण ट्रोल हो रही हैं. जिसमें वो नागिन डांस करते दिखाई दे रही हैं.

हसीन जहां का नागिन डांस
शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो मैं नागिन तू सपेरा गाने पर लिपसिंग करते और स्टेप्स करती दिखाई दे रही हैं. ऐसे में इस वीडियो के कारण हसीन ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं. वहीं फेमस क्रिटिक KRK ने भी हसीन को सोशल मीडिया पर रोस्ट कर दिया है.
KRK का रिएक्शन
KRK ने हसीन का वीडियो शेयर करते हुए उन्हें असली नागिन करार दिया है. KRK ने लिखा कि, “ये शमी की वाइफ हैं. ये रील 100 प्रतिशत सही है. मोहम्मद शमी को इसने ऐसे डसा था कि पानी नहीं मांगा था.”
View this post on Instagram
पहले भी ट्रोल हुई हैं हसीन
ये पहली बार नहीं है जब हसीन जहां अपनी रील के कारण ट्रोल हो रही हैं. इससे पहले भी उन्होंने शमी पर निशाना साधते हुए भैंस के साथ एक तस्वीर साझा की थी. जिसके कैप्शन में हसीन ने लिखा था कि, ‘मैं और अमरोहा का भैंसा.’ ऐसे में शमी के फैंस ने हसीन की जमकर क्लास लगाई थी.

शमी और हसीन का रिश्ता
पिछले कुछ सालों में मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल मची हुई थी. शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिससे शमी की इमेज को काफी नुकसान पहुंचा था. वहीं आखिर में दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद भी हसीन ने शमी को भला-बुरा कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. वहीं पर्सनल लाइफ का असर शमी के करियर पर भी पड़ा और एक्सीडेंट के चलते शमी काफी समय से टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पा रहे थे. हालांकि शमी की जबरदस्त वापसी ने फैंस का दिल खुश कर दिया है.
ये भी पढ़ें – शाहरुख खान को क्यों कहा जाता है बॉलीवुड का बादशाह? विक्की कौशल ने किया खुलासा, कहा – सच हो गया सपना…





