Dunki: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर को लेकर सूर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं विक्की की ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ऐसे में विक्की जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. वहीं शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी (Dunki) में भी विक्की का कैमियो मौजूद है. ऐसे में प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है.
सचमुच बादशाह हैं शाहरुख खान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल से पूछा गया कि, शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करते समय उन्हें कैसा महसूस हुआ. जिसके जवाब में विक्की ने कहा कि, शाहरुख के साथ काम करना किसी सपने के साकार होने जैसा था. साथ ही विक्की ने बताया कि, शाहरुख से मिलने के बाद उन्हें समझ में आया कि शाहरुख को बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है?

सच हो गया सपना
इस बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि, “यह एक सपने के सच होने जैसा है. उनको मिलना ही सपना लगता है. उनके साथ काम करने में तो सोचो कितना बड़ा सपना साकार होने जैसा महसूस होता है. खासकर जब निर्देशक राजकुमार हिरानी सर हों.”
शाहरुख जैसा कोई नहीं
विक्की कौशल ने आगे कहा कि, “मैं बहुत ज़्यादा डिटेल में बात नहीं कर सकता उसके बारे में, क्योंकि उसकी एक अलग प्रक्रिया है. लेकिन इतना मैं जरूर बोल सकता हूं कि उनके साथ काम करके मुझे पता लगा कि वो बादशाह क्यों हैं. वह कुछ और हैं. उनके जैसा कोई नहीं है.

डंकी फिल्म
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डंकी का दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में शाहरुख खान और तापसी पन्नू लीड रोल अदा कर रहे हैं. वहीं विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे. ये फिल्म क्रिसमस से पहले 22 दिसबंर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.
ये भी पढ़ें – टाइगर के बाद सेना के जवान बनेंगे सलमान खान, करण जौहर की फिल्म ‘द बुल’ हुई कन्फर्म, दंबग 4 और किक 2 पर सलमान ने दिया अपडेट





