90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई फिल्मी बयान नहीं, बल्कि गणपति बप्पा की आरती गाते हुए एक वायरल वीडियो है। वीडियो में ममता ‘सुखकर्ता दुखहर्ता वार्ता विघ्नाची’ गाती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ‘आपकी अदालत’ कार्यक्रम के दौरान का है, जहां ममता ने गणपति की आरती गाई थी। वीडियो में वह हाथ में आरती के बोल लिखी एक शीट भी पकड़े दिखाई देती हैं और बीच-बीच में उसे देखकर आरती गाती हैं।
ममता के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों ने उनके भजन गाने की तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने उनकी गायकी को लेकर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने तो मजाकिया अंदाज में कहा कि सबसे पहले उनके हाथ से माइक ले लेना चाहिए। वहीं, कुछ प्रतिक्रियाओं में ‘सॉरी बप्पा, लेकिन क्या करूं हंसी आ गई’ जैसे कमेंट भी देखने को मिले।
गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी पिछले कुछ समय से अपने आध्यात्मिक जीवन को लेकर लगातार सुर्खियों में रही हैं। बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद वह साध्वी के रूप में नजर आती हैं और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहती हैं। उन्होंने अपने जीवन में लंबे समय से ध्यान और साधना करने की बात भी कही है।

फिलहाल उनका यह पुराना वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि ममता का फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद इंटरनेट पर उनका क्रेज अब भी कायम है।






