Malaika Arora: बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. मलाइका बेशक 50 साल की पूरी हो चुकी हैं. मगर खूबसूरती के मामले में मलाइका आज भी कई बॉलीवुड अकाराओं को मात दे देती हैं. मलाइका फिटनेस को काफी तवज्जो देती हैं. शायद यही कारण है कि मलाइका को देखने उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. तो आइए मलाइका के बर्थडे पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

मलयाली और पंजाबी फैमिली से है ताल्लुक
मलाइका का मतलब होता है परि. बता दें कि, मलाइका अरोड़ा की मां साउथ इंडिया की मलयालम परिवार से ताल्लुक रखती थीं. तो वहीं उनके पिता अनिल अरोड़ा एक पंजाबी थे. ऐसे में मलाइका का कनेक्शन साउथ और नॉर्थ इंडिया से भी है.

टीचर बनना चाहती थीं मलाइका
आपको जानकर हैरानी होगी कि बी-टाउन की ब्यूटी क्वीन मलाइका वास्तव में एक्टर नहीं बल्कि टीचर बनना चाहती थी. मलाइका को बचपन से चाइल्ड साइकोलॉजी बेहद दिलचस्पी थी. मगर उनकी किस्मत उन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक ले आई. मलाइका ने एमटीवी के एक शो से इंडस्ट्री में कदम रखा था.

बॉलीवुड की डांस क्वीन
मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की डांस क्वीन कहा जाता है. सिल्वर स्क्रीन पर कई आइटम नम्बर देकर मलाइका ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. फिल्म कांटे के गाने मांही वे से लेकर दबंग की मुन्नी, हाउसफुल की अनारकली और फिर वेलकम में होंठ रसीले जैसे गानों पर मलाइका के डांस ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. मलाइका के गाने आज भी पार्टी सॉन्ग की लिस्ट में टॉप पर ट्रेंड करते हैं.

छैया छैया गाने में बहाया खून
1998 में आई बड़े पर्दे की सुपरहिट मूवी दिल से तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में मलाइका का गाना चल छैया छैया आज भी मशहूर है. गाने में मलाइका शाहरुख खान के साथ चलती ट्रेन पर ठुमका लगाती नजर आई थीं. मगर क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शूटिंग वास्तव में चलती ट्रेन पर हुई थी. ऐसे में मलाइका को नाचने में काफी दिक्कत हो रही थी. जिसके चलते उन्हें रस्सी से बांध दिया गया था. ऐसे में शूटिंग के बाद जब मलाइका की कमर से रस्सी निकाली गई तो उनकी कमर से खून बह रहा था. मलाइका की इसी मेहनत और लगन का नतीजा है कि इस गाने को उनके करियर के बेस्ट सॉन्ग्स में गिना जाता है.
ये भी पढ़ें – टाइगर 3 का पहला गाना रिलीज, कैटरीना ने लगाया ग्लैमर का तड़का, सलमान के स्वैग ने जीता दर्शकों का दिल



