Tiger 3 Song Out: सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्टर अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का पहला गाना (Tiger 3 Song Out) रिलीज हो चुका है. फैंस पिछले कई दिनों से गाने का इंतजार कर रहे थे. हाल ही में सलमान खान ने गाने का टीजर रिलीज किया था. वहीं फिल्म का फर्स्ट पार्टी सॉन्ग आउट हो गया है. जिसमें कैटरीना के डांस और सलमान के स्वैग ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं. वहीं अरिजीत सिंह की आवाज से गाने के बोल में भी चार चांद लग गए हैं.
टाइगर 3 का फर्स्ट पार्टी सॉन्ग
‘बैठे-बैठे क्या करें, करना है कुछ काम…अरे म्यूजिर व्यूजिक स्टार्ट करो भाई लेके प्रभु का नाम…’ गाने की इन लाइन्स ने दर्शकों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया है. इस पार्टी सॉन्ग का संगीत प्रीतमा ने तैयार किया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. गाने में आवाज अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की है. वहीं वैभवी मर्चेंट ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि, ये पहली बार है जब बॉलीवुड के भाईजान और बी-टाउन के टॉप सिंगर अरिजीत सिंह ने एक साथ कोलेब्रेट किया है.

गाने में सलमान खान और कैटरीना कैफ हर सेकेंड पर नई ड्रेस और बोल्ड अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस गाने की शूटिंग तुर्की के कप्पाडोसिया में हई है. जिसके चलते गाने की बैकग्राउंड लोकेशन भी कमाल लग रही है. ऐसे में कैटरीना के एनर्जेटिक डांस और दबंग खान की जुगलबंदी ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस गाने को देखने के बाद ज्यादातर फैंस को एक था टाइगर के गाने ‘माशल्लाह’ और टाइगर जिंदा के गाने ‘स्वैग से स्वागत’ की याद आ गई है.
View this post on Instagram
टाइगर 3 से जुड़ी डिटेल्स
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है कि बाद अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर और जोया की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली है. ऐसे में फैंस टाइगर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में इमरान खान विलेन काे रोल में नजर आएंगे. तो वहीं दर्शकों को फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस कितना हिलता है. दरअसल इससे पहले सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को कुछ खास सफलता नहीं मिली थी. ऐसे मे टाइगर 3 की कामयाबी सलमान के डूबते करियर को बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है.
ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने पर अनुष्का शर्मा ने की विराट कोहली की तारीफ, विराट को बताया ‘Stormchaser’





