Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार है. अरबाज को तलाक देने के बाद मलाइका ने अर्जुन का हाथ थाम लिया था. तो वहीं मलाइका के एक्स पति अरबाज खान ने भी शूरा खान शादी रचा ली है. अरबाज की शादी के बाद से ही Malaika Arora और अर्जुन का रिश्ता एक बार फिर से सूर्खियों में आ गया है. हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों कपल्स के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आ रही हैं.

ब्रेकअप की सच्चाई
बेशक मलाइका या अर्जुन में से किसी ने भी ब्रेकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. मगर पिछले काफी समय से दोनो कपल्स को साथ में नहीं देखा गया है. जिसके चलते फैंस दोनों के अलग होने के कयास लगा रहे हैं. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के ब्रेकअप की खबरें पूरी तरह से गलत हैं. मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते से ब्रेक लिया है. वहीं एक-दूसरे से अलग रहने के बाद उन्हें एहसास हो चुका है कि, अलग होना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है.
2024 में होगी शादी?
खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन इसी साल शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दोनों में से एक शख्स शादी के लिए राजी नहीं है. जिसके चलते मलाइका और अर्जुन की शादी देखने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. हाल ही में एक शो के दौरान जब मलाइका से पूछा गया कि, “2024 में क्या वो शादी करने वाली हैं.” तो इसके जवाब में मलाइका ने कहा कि, “पक्का करुंगी, अगर कोई पूछेगा तो.” मलाइका के जवाब से साफ है कि अर्जुन और मलाइका भी जल्दी शादी के बंधन में बंध सकते हैं.





