Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू 8 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. वैसे तो महेश बाबू (Mahesh Babu) किसी पहचान के मोहताज नहीं है. मगर महेश बाबू से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट आपको भी हैरान कर सकते हैं. जहां एक तरफ बिना तेलगू सीखे महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए हैं. तो वहीं महेश बाबू करण जौहर सहित कई बड़े निर्देशकों की फिल्में भी ठुकरा चुके हैं. तो आइए आज महेश बाबू के जन्मदिन पर हम आपको उनके अनोखे अंदाज से रूबरू करवाते हैं.
रट्टामार डायलॉग्स से बने सुपरस्टार
महेश बाबू के फैंस को जानकर हैरानी होगी कि तेलगू पर्दे पर धमाल मचाने वाले महेश बाबू को वास्तव में तेलगू भाषा नहीं आती है. तमिलनाडू में पले-बढ़े महेश बाबू तेलगू से पूरी तरह अंजान थे. मगर इसके बावजूद उन्हें तेलगू फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है. दरअसल महेशा बाबू तेलगू फिल्मों के डायलॉग्स का रट्टा लगाते हैं. जिसके बाद वो कैमरे के सामने वहीं लाइन्स बोल देते हैं. मगर उनकी एक्टिंग देखने के बाद फैंस शायद ही इस बात को कभी महसूस कर पाते हैं.

टॉलीवुड के रिजेक्शन किंग
महेश बाबू को टॉलीवुड का रिजेक्शन किंग भी कहा जाता है. महेश बाबू बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों को ठेंगा दिखा चुके हैं. अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा से लेकर गजनी के लिए महेश बाबू निर्देशकों की पहली पसंद थे. मगर उन्होंने ये फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया. यही नहीं, बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी महेश बाबू को अपनी एक फिल्म का ऑफर दिया था. जिसके जवाब में महेश बाबू ने कहा था कि, ‘बॉलीवुड मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकता है. इसलिए मैं वहां अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता हूं.’
खिताबों के बादशाह
प्रिंस ऑफ टॉलीवुड के नाम से मशहूर महेश बाबू ने अपने एक्टिंग करियर में लाखों लोगों का दिल जीता है. ऐसे में जहां महेश बाबू की फैन फॉलोइंग कमाल की है. तो वहीं उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं. बता दें कि, महेश बाबू को आठ नंदी अवॉर्ड, पांच फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड, चार साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड, तीन सिनेमा अवॉर्ड और एक आईफा अवॉर्ड भी मिल चुका है.
ये भी पढ़ें – इन बॉलीवुड सितारों को मिला है सबसे महंगा गिफ्ट, कीमत जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
बी-टाउन के खानों को दी मात
महेश बाबू बेशक कभी बॉलीवुड का हिस्सा नहीं बने हैं. मगर इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड के तीन खान – आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान को पॉपुलैरिटी के मामले में मात दे दी है. साल 2013 में टाइम्स मैग्जीन ने महेश बाबू को मोस्ट डिजायरेबल मैन बताया था. वहीं इस लिस्ट में महेश बाबू ने किंग खान, भाई जान और मिस्टर परफेक्शनिस्ट को काफी पीछे छोड़ दिया था.



