Most Expensive Gifts for Celebs: फिल्म इंडस्ट्री में महंगे तोहफे देना और लेना काफी आम बात है. ऐसे में ज्यादातर स्टार्स एक-दूसरे को करोड़ों के गिफ्ट (Most Expensive Gifts for Celebs) देते रहते हैं. मगर क्या आप बी-टाउन में सबसे महंगे गिफ्ट पाने वाले सितारों के नाम जानते हैं. अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको मिलवाते हैं बॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों से, जिनके तोहफों की कीमत जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ का सुपरहिट गाना चिकनी चमेली तो आपको याद ही होगा. फिल्म अग्निपथ इस गाने में कैटरीना के ठुमकों ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था. हालांकि इस आइटम डांस के लिए कैटरीना ने निर्देशन करण जौहर से कोई पैसा नहीं लिया था. ऐसे में कैटरीना की परफॉर्मेंस से खुश होकर करण जौहर ने उन्हें फरारी कार गिफ्ट कर दी थी.

फराह खान
मशहूर निर्देशक फराह खान की बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं. ऐसे में किंग खान फराह को कई महंगी गाड़ियां भी गिफ्ट कर चुके हैं. जिसका खुलासा खुद फराह खान ने किया था. फराह ने बताया था कि, शाहरुख ने उन्हें फिल्म ओम शांति ओम और मैं हूं ना के दौरान कार तोहफे में थी. वहीं फराह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, जब भी मेरा नई कार लेने का मन करता है, तो मैं शाहरुख के साथ फिल्म साइन कर लेती हूं.

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम देश के बड़े बिजनेस टाइकून्स में शुमार है. ऐसे में पत्नी शिल्पा को खुश करने के लिए राज अक्सर उन्हें कीमती तोहफे देते रहते हैं. मगर शिल्पा के जन्मदिन पर राज ने उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा में फ्लैट खरीदकर दिया था. बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर स्थित इस फ्लैट की कीमत 50 करोड़ रुपए थी.

जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जैकलीन को अपनी सबसे अच्छी दोस्त मानते हैं. ऐसे में जहां सलमान खुद गैलेक्सी अपार्टमेंट के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं. तो वहीं उन्होंने जैकलीन को मुंबई में 3 BHK फ्लैट तोहफे में दे दिया है. सलमान और जैकलीन को अक्सर इस फ्लैट में एक-साथ देखा गया है.
ये भी पढ़ें – तारा सिंह ही नहीं, प्यार के लिए कई सितारों ने लांघी है भारत पाकिस्तान की सीमा, इन फिल्मों में आई हैं सरहद पार से दुल्हनिया





