रविवार, 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 13वां मुकाबला खेला गया, जिसमें एम एस धोनी ने ताबड़तोड़ छक्कों की बारिश की। इसे देखकर माही की वाइफ साक्षी धोनी से रहा नहीं गया और उन्होंने इस पर रिएक्शन शेयर किया।
Sakshi Dhoni on MS Dhoni’s Stellar Performance: इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 17 वां सीजन चल रहा है। जिसका 13वां मुकाबला रविवार, 31 मार्च 2024 को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ। इस मुकाबले में भले ही दिल्ली कैपिटल ने 20 रन से जीत दर्ज की, लेकिन हार कर भी जीतने वाले को बाजीगर नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स कहते हैं। जी हां, इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और करोड़ों दिलों की जान एमएस धोनी अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आए और ताबड़तोड़ छक्कों की बारिश की।
ONE-HANDED SIX BY DHONI. 🤯pic.twitter.com/7hU86C8h4D
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2024
धोनी का यह अवतार देखकर उनकी वाइफ साक्षी धोनी से रहा नहीं गया और उन्होंने उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया।
एमएस धोनी की पारी देख साक्षी का रिएक्शन
सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में एम एस धोनी ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 16 बालों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली। जिसके चलते उन्हें इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। साक्षी धोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धोनी की अवार्ड लेती तस्वीर शेयर की और लिखा
हाय…धोनी पता नहीं चला कि हम मैच हार गए। इतना ही नहीं साक्षी धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत की तारीफ भी की और लिखा- सबसे पहले वेलकम बैक ऋषभ पंत। सोशल मीडिया पर साक्षी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

पुराने अवतार में नजर आए एम एस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जिसमें ऋषभ पंत ने 51 रनों की पारी खेली और डेविड वार्नर ने 52 रन बनाए, इससे पहले पृथ्वी शॉ भी 43 रन अपनी टीम के लिए बना कर गए। दूसरी ओर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में अजिंक्य रहाणे ने 45 रनों की पारी खेली।
DHONI RULES EVERYTHING IN CRICKET 🦁🐐pic.twitter.com/mI4D3qUBIp
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 31, 2024
इसके बाद जब एम एस धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो टीम को 23 गेंद में 72 रन की दरकार थी। ऐसे में धोनी अपने पुराने वाले अवतार में नजर आए और चौके से खाता खोला। इसके बाद बैक टू बैक उन्होंने कई पावर हिटिंग शॉट मारे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से यह मैच गंवा दिया।





