‘हनुमान अंश’ के मंत्रों से जुड़ी कृष्ण दास की कहानी
‘हनुमान अंश’ इन दिनों अपनी आध्यात्मिक कहानी के साथ-साथ संगीत को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म में अमेरिकी मूल के मशहूर कीर्तन गायक कृष्ण दास की आवाज में गाए गए मंत्रों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। कृष्ण दास का असली नाम जेफरी कैगल है और वे पश्चिमी दुनिया में भारतीय भक्ति संगीत और कीर्तन को लोकप्रिय बनाने के लिए जाने जाते हैं।
कृष्ण दास की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उनका सीधा जुड़ाव नीम करोली बाबा से रहा है। ग्रैमी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1970 में भारत आने के बाद जेफरी कैगल नीम करोली बाबा के अनुयायी बने। यहीं से उनकी जिंदगी ने आध्यात्मिक मोड़ लिया और आगे चलकर वे कृष्ण दास के नाम से मशहूर हुए।

संगीत में की दुनिया में भी उन्होंने बड़ी पहचान बनाई। उनका एल्बम ‘Live Ananda’ 2013 के ग्रैमी अवॉर्ड्स में Best New Age, Ambient, or Chant Album कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ था। ग्रैमी की आधिकारिक वेबसाइट भी कृष्ण दास की एक ग्रैमी नॉमिनेशन दर्ज करती है।
‘हनुमान अंश’ से उनका जुड़ना फिल्म की आध्यात्मिक अपील को और खास बना देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए कृष्ण दास की आवाज में ‘सीता राम’ और ‘ओम नमः शिवाय’ जैसे मंत्र/भक्ति संगीत का इस्तेमाल किया गया है।
दिलचस्प बात यह है कि कृष्ण दास केवल नीम करोली बाबा के भक्त ही नहीं, बल्कि उनके दिए नाम से ही दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। उनकी कीर्तन शैली ने भारतीय आध्यात्मिक संगीत को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ में उनकी आवाज सुनना फिल्म के लिए एक खास आध्यात्मिक कनेक्शन माना जा रहा है।






